फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two vehicles got stuck in the railway bridge, jammed for two hours

पड़ाव पर सुबह ही लगा भीषण जाम, घंटों तक लोग रहे परेशान

Mon, 14 Nov 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Nov 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Two vehicles got stuck in the railway bridge, jammed for two hours
पीडीडीयू नगर/पड़ाव। चंदौली के प्रमुख चौराहे पड़ाव को जाम से राहत नहीं मिल पा रही है। सोमवार की सुबह-सुबह ही पड़ाव-रामनगर मार्ग पर भीषण जाम लग गया। रेलवे की संकरी पुलिया में एक साथ दो वाहनों के फंसने से लगे जाम में घंटों तक लोग परेशान रहे। बाइक, ऑटो और ट्रकों की लंगी कतार लग गई। कई स्कूल बसें भी जाम में फंसी रहीं। करीब दो घंटे बाद जाम हटा तो लोगों ने राहत की सांस ली। पड़ाव-रामनगर मार्ग पर रेलवे की पुलिया काफी संकरी है। इस पुलिया से एक बार में केेवल एक बड़ा वाहन ही पार हो सकता है। जबकि चंदासी कोल मंडी होने की वजह से इस मार्ग से रोजाना आने-जाने वाले ट्रकों की संख्या दो हजार के पार है। ऐसे में एक भी भारी वाहन फंस गया तो जाम लगना तय है। सोमवार सुबह करीब 9 बजे पड़ाव की तरफ से आ रही एक बस और रामनगर की तरफ से जा रहा ट्रक एक साथ पुलिया में फंस गए। दोनों तरफ वाहनों की कतार लगती रही। धीरे-धीरे पुलिया से पड़ाव चौराहे तक और इधर पुलिया से भोजपुर गांव के पास तक वाहनों की लंगी कतार लग गई। सबसे ज्यादा परेशानी पीडीडीयू स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने जाने वाले यात्रियों को हुई। पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, जोधपुर एक्सप्रेस, अजमेर सियालदह, सीमांचल एक्सप्रेस, पंजाब मेल और दून एक्सप्रेस पकड़ने वाले यात्रियों को काफी दिक्कत हुई। वहीं कई स्कूलों के वाहन भी जाम में फंसे रहे। जाम छुड़ाने के लिए मात्र एक पुलिसकर्मी ही मौके पर मौजूद रहे। स्थानीय दुकानदारों और लोगों ने खड़ी होकर वाहनों को एक तरफ करवाया। 11 बजे के करीब जाम छूटा तो लोगों ने राहत की सांस ली। डोमरी के विजय तिवारी ने बताया कि पुलिया और पड़ाव चौराहे का जाम आम हो गया है। रोजाना घंटों तक लोग परेशान रहते हैं। रतनपुर के देवनाथ पांडेय ने बताया कि हजारों की संख्या में भारी वाहनों का आवागमन है लेकिन पुलिया की चौड़ाई नहीं बढ़ाई जा रही है। पड़ाव-रामनगर और पीडीडीयू नगर मार्ग पर धड़ल्ले से ओवरलोड वाहनों का संचालन होता है। रेलवे पुलिया की ऊंचाई मानक के अनुरूप है। लेकिन ओवरलोड ट्रकों पर माल लदे होने से उनकी ऊंचाई बढ़ जाती है। ऐसे ट्रक आए दिन पुलिया में फंस जाते हैं। ओवरलोड ट्रकों से ही पुलिया के दोनों तरफ लगाए गए लोहे के प्रतिरोधक कई वर्ष पूर्व ही धाराशायी हो गए। अब ये ट्रक सीधे पुलिया में ही टकराते हैं। जिससे पुलिया भी कमजोर हो रही है। ओवरलोड वाहनों का संचालन तब है जब पड़ाव चौराहे पर हमेशा पांच से छह पुलिसकर्मियों की तैनाती रहती है। दो चंदौली और वाराणसी की दो पुलिस चौकी भी है। पड़ाव चौराहे पर देशी शराब दुकान के सामने सड़क पर ही मिर्जापुर और विंध्याचल की बड़ी बसें पूरे दिन खड़ी रहती हैं। एक बस जाने के बाद दूसरी खड़ी होकर सवारी भरती है। वहीं पेट्रोल पंप से सटे बिहार की बसें खड़ी होती हैं जबकि बिहार की बसों को चलने की अनुमति ही नहीं है। बावजूद यह समझ से परे है कि पुलिस के सामने इन अवैध बसों का संचालन कैसे होता है। वहीं आए दिन ये बसें पुलिया में फंसती हैं। जिला यातायात प्रभारी श्याम जी यादव ने कहा कि पड़ाव पर जाम न लगे इसके लिए आईजी के. सत्यनारायण ने खुद पहुंचकर वाहनों के खड़ी होने के लिए बैरिकेडिंग कराई थी। इसके बाद भी अगर ऑटो चालकों की मनमानी है तो उनपर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही चौराहे पर अभियान चलाया जाएगा। चौराहे पर हर समय ट्रैफिक के जवान तैनात रहते हैं। वहीं पड़ाव-रामनगर मार्ग अब फोरलेन हो रहा है। इससे पुलिया भी चौड़ी होगी तो उस समस्या का भी समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed