फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two Vande's found in India, also a gift from Jan Aushadhi Kendra

Chandauli News: दो वंदे भारत मिलीं, जन औषधि केंद्र की सौगात भी

Wed, 13 Mar 2024 02:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Two Vande's found in India, also a gift from Jan Aushadhi Kendra
पीडीडीयू नगर। मोदी सरकार जिसका शिलान्यास करती है, उसका लोकार्पण भी करती है। ट्रेन से सुविधाजनक, सुरक्षित और सुगम यात्रा का सपना पूरा करना मोदी की गारंटी है। इसके लिए रेलवे का कायाकल्प किया जा रहा है। पीडीडीयू जंक्शन को दो वंदे भारत की सौगात इसका उदाहरण है। ये बातें मंगलवार को केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने पीडीडीयू जंक्शन पर वंदे भारत की आगवानी के दौरान कहीं। सुबह पौने नौ बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेलवे की 85,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की करीब 6000 रेल परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। डीएफसीसी के कार्गो हैंडलिंग सेंटर (न्यू पीडीडीयू जंक्शन) पर इसका सीधा प्रसारण किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि रेलवे के विकास पर सरकार लगातार जोर दे रही है। मालगाड़ियों के लिए अलग रेल लाइन डीएफसीसी इसका उदाहरण है। इसके चालू होने से माल ढुलाई और आसान हो जाएगी। वहीं, पीएम ने दस नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई है। कहा कि मात्र 12 किमी की दूरी पर वंदे भारत का ठहराव नहीं होता है लेकिन मेरे आग्रह पर पटना-लखनऊ और रांची-वाराणसी वंदे भारत का ठहराव वाराणसी से पहले पीडीडीयू जंक्शन पर किया गय है। कहा कि पहले की सरकारें पैसा तो देती थीं लेकिन परियोजनाएं पूरी नहीं हो पाती थीं। मोदी सरकार में काम समय से पूरा होता है। इसके पहले राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार तेजी से विकास कर रही है। इस मौके पर मंडल रेल प्रबंधक राजेश गुप्ता, सीनियर डीसीएम सुधांशु रंजन सहित रेलवे के वरीय अधिकारी, भाजपा नेता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल में सोन नगर-पतरातू तीसरी रेल लाइन का लोकार्पण किया। इसी तरह डीएफसीसी के न्यू सोन नगर, न्यू सोन नगर लिंक, न्यू चिरैलापौथु, न्यू करवंदिया, न्यू कुदरा, न्यू दुर्गावती, न्यू गंजख्वाजा, न्यू डीडीयू तथा बीपीसीएल डीडीयू राष्ट्र को समर्पित किया।साथ ही पीएम के हाथों नबीनगर और कोसी आरा स्टेशनों पर नवनिर्मित गुड्स शेड का लोकार्पण हुआ। पीडीडीयू जंक्शन पर वन स्टेशन वन उत्पाद के स्टाल, प्रधानमंत्री रेल जन औषधि केंद्र का लोकार्पण पीएम ने किया। इसके अलावा पीडीडीयू जंक्शन से गुजरने वाली दो वंदे भारत एक्सप्रेस और न्यू सोन नगर स्टेशन से एक मालगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर डीएफसीसी पर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed