{"_id":"5eb82cbe8ebc3e90343d60e1","slug":"two-trains-carrying-two-and-a-half-thousand-workers-from-surat-chandauli-news-vns5242748145","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरत से ढाई हजार श्रमिकों को लेकर पहुंचीं दो ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरत से ढाई हजार श्रमिकों को लेकर पहुंचीं दो ट्रेनें
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर रेलवे स्टेशन पर रविवार को दो श्रमिक स्पेशल ट्रेनों पहुंचीं। सूरत से आए श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से विभिन्न जनपदों के ढाई हजार से अधिक श्रमिक उतरे। यहां से अधिकारियों की निगरानी में श्रमिकों को रोडवेज की नब्बे बसों से घर पहुंचाया गया। इसके पूर्व श्रमिकों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई और नाम पता लिखा गया। कठिनाइयों के बीच स्थानीय स्टेशन पर पहुंचने पर श्रमिकों के चेहरे पर खुशी झलकी।
लॉकडाउन की वजह से बड़ी संख्या में मजदूर, छात्र, पर्यटक जहां-तहां फंस गए। गृह मंत्रालय के निर्देश पर श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से श्रमिकों को घर भेजा जा रहा है। प्रदेश सरकार की पहल पर गुजरात के सूरत में फंसे प्रदेश के चंदौली सहित आजमगढ़, गोरखपुर, गाजीपुर, जौनपुर, बलिया, भदोही, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, बस्ती, मऊ, मिर्जापुर, सोनभद्र, कुशीनगर सहित विभिन्न जनपदों के 2400 से अधिक श्रमिकों को लेकर दो श्रमिक स्पेशल ट्रेनें रविवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंची। पहली ट्रेन सुबह सवा आठ बजे प्लेटफार्म संख्या तीन पर पहुंची। सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए ट्रेन से श्रमिकों को उतारा गया और जांच के बाद बाहर निकाला गया और बसों में बैठाया गया। इसके पूर्व देर रात से ही नब्बे बसों को स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में पहुंचा दी गई। डीएम नवनीत सिंह चहल, एडीएम संजय कुमार, एसपी हेमंत कुटियाल, एएसपी प्रेमचंद सहित अधिकारियों की टीम स्टेशन पर व्यवस्था संभालने में जुटी रही।