फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two teens caught with stolen batteries

Chandauli News: चोरी की बैटरी के साथ दो किशोर पकड़े गए

Sun, 25 May 2025 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Two teens caught with stolen batteries
धानापुर। स्थानीय पुलिस ने शनिवार को डबरिया भट्ठे की तरफ जाने वाले मार्ग पर दो किशोरों को चोरी के इन्वर्टर और बैटरी के साथ पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार दोनों किशोरों ने डेढ़ माह पहले नगवां गांव स्थित सचिवालय का ताला तोड़कर इन्वर्टर, बैटरी आदि की चोरी की थी। धानापुर थानाध्यक्ष शरद गुप्ता ने बताया कि पिछले दिनों नगवां स्थित ग्राम सचिवालय का ताला तोड़कर चोर इन्वर्टर व बैटरी आदि उठा ले गए थे। इस मामले की छानबीन की जा रही थी। इस बीच सूचना मिली कि कुछ लोग चोरी के सामान के साथ कहीं जाने वाले हैं। इस पर धानापुर महुजी मार्ग पर दो किशोरों को इन्वर्टर व बैटरी के साथ पकड़ा गया। दोनों ने चोरी की बात स्वीकार की। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों किशोरों को बाल न्यायालय भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed