फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two teachers and three Shikshamitras remained absent without notice.

Chandauli News: दो शिक्षक और तीन शिक्षामित्र बिना सूचना के रहे गैरहाजिर

Wed, 28 Jan 2026 02:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Two teachers and three Shikshamitras remained absent without notice.
नौगढ़। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सेमरिया और प्राथमिक विद्यालय मंगरही में मंगलवार को शिक्षकों की मनमानी उजागर हुई है। ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम विकास मित्तल ने औचक निरीक्षण किया तो दो शिक्षक और तीन शिक्षामित्र बिना सूचना के गैरहाजिर पाए गए। वहीं, 58 छात्र-छात्राओं में मौके पर सिर्फ 13 पाए गए। स्कूल 15 दिनों से मध्याह्न भोजन नहीं बनने की जानकारी मिली।
विज्ञापन

सेमरिया विद्यालय के निरीक्षण में सबसे ज्यादा मनमानी सामने आई। विद्यालय में 6 शिक्षक नियुक्त हैं, जिनमें 3 सहायक अध्यापक और 3 शिक्षामित्र शामिल हैं। निरीक्षण के दौरान केवल एक शिक्षक अखिलेश सिंह उपस्थित मिले। शिक्षामित्र संतोष, शिवानंद्र, चंद्रशेखर, सहायक अध्यापक संतोष यादव और चंदन कुमार सिंह बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन

विद्यालय में 58 विद्यार्थी पंजीकृत हैं, लेकिन केवल 13 बच्चे उपस्थित थे। वहीं, बच्चों ने बताया कि पिछले 15 दिनों से स्कूल में मध्याह्न भोजन बना ही नहीं। वहीं, मंगरही प्राथमिक विद्यालय में भी एक सहायक अध्यापक अनुपस्थित थे। एसडीएम ने सभी अनुपस्थित शिक्षकों को तत्काल अनुपस्थित करते हुए कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मामले की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed