फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two students of BHU's medical submerged in the tank of Latifshah Dam in chandauli

चंदौली : बीएचयू मेडिकल के दो छात्र कुंड में डूबे, गोताखोरों की मदद से की जा रही तलाश

Mon, 19 Apr 2021 09:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 19 Apr 2021 09:11 PM IST
विज्ञापन
Two students of BHU's medical submerged in the tank of Latifshah Dam in chandauli
demo pic - फोटो : सोशल मीडिया

चंदौली में चकिया कोतवाली क्षेत्र के लतीफशाह बांध के नीचे कुंड में सोमवार की शाम नहाते समय बीएचयू के चिकित्सा विज्ञान संस्थान के दो छात्र डूब गए। सूचना पर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे एसडीएम ने गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश शुरू करवाई, लेकिन पता नहीं चल सका। 

विज्ञापन

बीएचयू के चिकित्सा विज्ञान संस्थान के छात्र विकास झा (25),  शिवम सैनी (26),  हर्षवर्धन (25), रोशन कुमार (27) सोमवार को लतीफशाह बांध पर पिकनिक मनाने गए थे। इस दौरान सभी बांध के नीचे झरने के पास बने कुंड में नहाने के लिए चले गए। इसमें कर्मनाशा नदी का पानी बहता है। नहाने के दौरान विकास झा निवासी कोलकाता और शिवम सैनी निवासी मथुरा गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गए।
विज्ञापन

यह देख हर्षवर्धन और रोशन कुमार ने किनारे पहुंचकर शोर मचाया तो भीड़ जुट गई। फिर सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद चकिया कोतवाली प्रभारी नागेंद्र प्रताप सिंह व एसडीएम चकिया अजय मिश्रा पहुंचे और छात्रों की तलाश के लिए गोताखोरों को बुलाया। फिलहाल दोनों छात्रों का पता नहीं चल सका।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed