फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two station in-charge suspended for negligence

Chandauli News: लापरवाही में दो थाना प्रभारी निलंबित

Sun, 26 Mar 2023 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Two station in-charge suspended for negligence
एसपी अंकुर अग्रवाल ने रविवार को लापरवाही पर दो निरीक्षकों को निलंबित कर दिया है। युवती पर गर्म तेल फेंकने के मामले में लापरवाही पर बबुरी के पूर्व प्रभारी राजेश कुमार सरोज और कोयला से जुड़मामले में चकिया थाना प्रभारी मुकेश कुमार को निलंबित किया गया है। बबुरी थाना के उतरौत गांव में एक सप्ताह पूर्व वीडियो बना रहे किशोर को टोकने पर लोगों ने युवती पर कड़ाही का गर्म तेल फेंक दिया और दुकान में तोड़फोड़ की थी । बबुरी के थाना प्रभारी राजेश सरोज ने इस गंभीर मामले को गंभीरता से नहीं लिया और तुरंत कार्रवाई नहीं की। एसपी ने उन्हें बबुरी से हटाकर चकरघट्टा भेज दिया था। युवती के परिजनों ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। उनसे बात करने के बाद एसपी ने थाना प्रभारी राजेश सरोज ने पाया कि इस मामले में लापरवाही बरती गई है। उन्होंने चकरघट्टा थाना प्रभारी राजेश सरोज को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

चकिया कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार को कोयला से जुड़े एक पुराने मामले में दोषी पाने पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। मुकेश कुमार को हाल ही में पुलिस लाइन से चकिया कोतवाली का प्रभारी बनाया गया था। एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि उतरौत मामले में लापरवाही बरतने पर राजेश सरोज को निलंबित कर राकेश कुमार को चकरघट्टा थाना प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक मुकेश कुमार एक जांच में दोषी पाए जाने पर निलंबित किए गए हैं। साथ ही संबंधित अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कानून व्यवस्था बनाए रखने में सभी अधिकारी व पुलिसकर्मी मुस्तैदी के साथ काम करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed