फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two smugglers arrested with liquor worth 10 lakh from luxury car in chandauli

होली से पहले शराब तस्कर सक्रिय: लग्जरी कार की डिग्गी में रख ले जा रहे थे 10 लाख की शराब, पकड़े गए दो तस्कर

Sat, 09 Mar 2024 05:14 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 09 Mar 2024 05:14 PM IST
सार

लग्जरी कार में शराब ले जा रहे तस्करों को चंदौली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तस्कर कार में शराब की खेप लेकर हरियाणा से बिहार जा रहे थे। इस दौरान पुलिस की जांच में पकड़े गए। पुलिस ने 10.80 लाख रुपये की कीमत की शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Two smugglers arrested with liquor worth 10 lakh from luxury car in chandauli
chandauli news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली जिले की सैयदराजा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले के नौबतपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर पुलिस बूथ के पास तस्करी कर हरियाणा से बिहार ले जा रहे 10.80 लाख रुपये मूल्य की छह सौ लीटर शराब बरामद की गई। इस दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। तस्कर होली को देखते हुए शराब की खेप हरियाणा से बिहार में ले जा रहे थे। अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने मामले का खुलासा किया।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
अपर पुलिस अधीक्षक विनय कमार सिंह ने बताया कि होली और लोकसभा चुनाव देखते हुए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सैयदराजा थाना प्रभारी सत्यनरायन मिश्र टीम के साथ नौबतपुर में वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच दो लग्जरी कार को रोक कर चेक किया गया। 
विज्ञापन


चेकिंग में कार की डिग्गी में रखे विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इस दौरान दो तस्कर गिरफ्तार हुए। वहीं दो तस्कर भीड़ का फायदा उठाते हुए भाग गए। पूछताछ में पकड़े गए तस्करों ने अपना नाम विकास कुमार निवासी दानापुर जिला पटना बिहार और साधू कुमार निवासी ग्राम करजा फूलचंद चक करंजा थाना नौबतपुर, पटना बिहार बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार से बरामद छह सौ लीटर शराब की अनुमानित कीमत 10.08 लाख रुपये है। एएसपी विनय कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि बिहार राज्य मे शराब बंदी है। होली पर शराब की मांग अधिक होती है। ऐसे में अलग- अलग स्थानों से अंग्रेजी शराब लाकर बिहार के अलग- अलग स्थानों पर एकत्र रखते हैं। होली के समय अच्छी कीमत पर इसे बेचते हैं। 

एएसपी ने बताया कि होली पर शराब तस्करी नहीं होने दी जाएगी। लगातार चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। कहा कि शराब बरामद कर दोनों आरोपियों का चालान किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed