{"_id":"66cc3d983da27025430b254f","slug":"two-shooters-had-shot-the-station-master-earlier-he-used-to-do-illegal-vending-chandauli-news-c-189-1-svns1010-119445-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: दो शूटरों ने मारी थी स्टेशन मास्टर को गोली, पहले करते थे अवैध वेंडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: दो शूटरों ने मारी थी स्टेशन मास्टर को गोली, पहले करते थे अवैध वेंडिंग
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मिर्जापुर के जीवनाथपुर स्टेशन पर पहले अवैध वेंडिंग कर चुके दो शूटरों ने स्टेशन मास्टर वीरेंद्र कुमार वर्मा को गोली मारी थी। स्टेशन पर स्टाल संचालक रमेश के कहने पर दोनों ने घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने शनिवार की रात सैयदराजा थाना क्षेत्र से दोनों को गिरफ्तार किया है। सीओ आशुतोष ने रविवार को मुगलसराय कोतवाली में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि दोनों शूटरों पर चंदौली और मिर्जापुर में शराब तस्करी, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं।
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के हमीरपुर के पास 21 अगस्त की रात जीवनाथपुर के स्टेशन मास्टर वीरेंद्र कुमार वर्मा को बदमाशों ने गोली मारी थी। स्टेशन मास्टर के बयान के आधार पर पुलिस ने स्टेशन पर स्टाल चलाने वाले रमेश और उसके भाई राजकुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। शनिवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी रमेश को गिरफ्तार किया था। इसके बाद रात में सैयदराजा थाना क्षेत्र के धरौली पुलिया के पास से दोनों शूटरों को गिरफ्तार किया।
सीओ आशुतोष ने बताया कि दोनों बदमाशों ने रमेश के दोस्त हैं। उन्होंने रमेश के कहने पर ही स्टेशन मास्टर को गोली मारी थी। गिरफ्तार किया गया एक शूटर कृष्ण कुमार मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के संकट मोचन काॅलोनी का रहने वाला है। उसके खिलाफ शराब तस्करी और गैंगस्टर के तहत मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, उसका साथी मनीष सिंह मिर्जापुर जिले के अदलहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर का रहने वाला है। इसके ऊपर भी शराब तस्करी, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
दोनों बदमाश पहले जीवनाथपुर स्टेशन पर अवैध वेंडिंग करते थे। उसी दौरान रमेश से दोनों की दोस्ती हो गई थी। रमेश के कहने पर दोनों ने स्टेशन मास्टर को गोली मारी थी। सीओ ने बताया कि रमेश ने ही बदमाशों को असलहा उपलब्ध करवाया था। वहीं, मामले के एक और आरोपी रमेश के भाई राजकुमार की भी तलाश पुलिस कर रही है।
वहीं, मुख्य आरोपी रमेश ने स्टेशन मास्टर वीरेंद्र कुमार वर्मा पर ट्रेनों को रोकने के नाम पर रुपए बढ़ाकर मांगने का आरोप लगाया है। सीओ आशुतोष ने बताया कि रमेश चाहता था कि ट्रेन उसी प्लेटफार्म पर रुके, जिस पर उसका स्टाल है। रमेश ने आरोप लगाया कि इसके लिए स्टेशन मास्टर उसे रुपए बढ़ाकर मांग रहा था। इसलिए स्टेशन मास्टर को सबक सिखाने के लिए उसने हमला करवाया।