फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two real sisters fell into canal with Scooty in chandauli one died due to drowning

Chandauli: स्कूटी चलाना सीख रही दो सगी बहनें नहर में गिरीं, डूबने से एक की मौत, परिवार में मातम

Wed, 11 Jan 2023 09:05 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 11 Jan 2023 09:05 PM IST
सार


चंदौली जिले के चकिया लतीफशाह मार्ग पर बुधवार को स्कूटी चलाना सीखते समय दो बहनें कर्मनाशा नहर में जा गिरीं। घटना में बड़ी बहन की मौत हो गई। वहीं छोटी ने किसी तरह से अपनी जान बचाई। 

विज्ञापन
Two real sisters fell into canal with Scooty in chandauli one died due to drowning
नहर में डूबने से अंकिता की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली के लतीफशाह मार्ग पर स्कूटी चलाना सीखते समय दो सगी बहने अंकिता (18) और श्रेया (16) कर्मनाशा नहर में गिर गईं। डूबने से अंकिता की मौत हो गई, वहीं श्रेया ने खुद को किसी तरह बचा लिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन

 
वार्ड नंबर पांच मां काली नगर कालिका धाम कॉलोनी स्थित अखिलेश कुमार भारती नौगढ़ के परसिया स्थित विद्यालय में अध्यापक हैं। पत्नी अंजना भारती हेतिमपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में कार्यरत हैं। इनकी तीन पुत्रियों में अंकिता और श्रेया दोनों बहनें स्कूटी सीखने के लिए बुधवार को चकिया-लतीफशाह मार्ग पर गईं थीं।

विज्ञापन

चरवाहों ने मचाया शोर तो मौके पर जुटे लोग

लतीफशाह मार्ग के नीबिया ढलान के पास मोड़ पर स्कूटी अनियंत्रित होने से दोनों बहनें स्कूटी समेत कर्मनाशा नहर में गिर गईं। इस दौरान अंकिता (18) पानी में डूब गई जबकि छोटी बहन श्रेया पानी में कुछ दूर जाकर अपने को बचाने में सफल हो गई। नहर में लड़कियों के गिरने पर चरवाहों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के बाद परिवार वाले मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को पानी के बाहर निकाला। अंकिता को जिला संयुक्त चिकित्सालय ले गए। वहां चिकित्सक डॉ. निशांत उपाध्याय ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और अंकिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। परिवार वालों ने बताया कि अंकिता वाराणसी के भगवानपुर स्थित सनबीम कॉलेज में बीएससी की छात्रा थी। घटना के बाद से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed