फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two Rajdhani Express buses will run from Chandauli to Lucknow

Chandauli News: चंदौली से नॉनस्टॉप पहुंचेंगे नवाबों के शहर, 20 से चलेंगी दो राजधानी एक्सप्रेस बसें

Sat, 07 Jan 2023 07:36 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 07 Jan 2023 07:36 PM IST
सार

चंदौली जिला मुख्यालय से नवाबों के शहर लखनऊ का नॉनस्टॉप सफर 20 जनवरी से पहले ही शुरू हो जाएगा। लखनऊ से जल्द ही दो राजधानी एक्सप्रेस बसें जिले में आ जाएंगी। 52 सीटों वाले इन बसों से 400 किलोमीटर की दूरी मात्र पांच घंटे में पूरी की जा सकती है।

विज्ञापन
Two Rajdhani Express buses will run from Chandauli to Lucknow
UP roadways - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली जिला मुख्यालय से नवाबों के शहर लखनऊ का नॉनस्टॉप सफर 20 जनवरी से पहले ही शुरू हो जाएगा। लखनऊ से जल्द ही दो राजधानी एक्सप्रेस बसें जिले में आ जाएंगी। 52 सीटों वाले इन बसों से 400 किलोमीटर की दूरी मात्र पांच घंटे में पूरी की जा सकती है। जिला मुख्यालय पर इन बसों का स्टॉप होगा।

विज्ञापन


परिवहन के दृष्टि से आकांक्षात्मक जिला चंदौली काफी पिछड़ा हुआ है। लंबे समय से यहां के लोग रोडवेज और महानगरों के लिए बसें चलाने की मांग कर रहे हैं। छह महीने पहले चकिया में पहुंचे परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने वादा किया था कि जिले से लखनऊ तक की बसें चलेंगी।
विज्ञापन


जिसके बाद प्रदेश सरकार ने वाराणसी जोन के छह जिलों राजधानी एक्सप्रेस नॉनस्टॉप बसें चलाने के लिए 200 करोड़ के प्रस्ताव की घोषणा कर दी। चंदौली में करीब 70 लाख से दो एक्सप्रेस बसें 20 जनवरी से पहले आ जाएंगी। रोडवेज के एआरएम सुनील कुमार दत्त ने बताया कि 20 जनवरी से ये बसें चलने लगेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चंदौली मुख्यालय से एक बस शाम पांच बजे लखनऊ के लिए रवाना होंगी। 10 बजे के करीब लखनऊ के आलमबाग पहुंचेगी। वहीं आलमबाग से 11 बजे दिन में डाउन बस चलेगी जो चंदौली में चार बजे करीब पहुंचेगी। इन बसों का एकमात्र स्टॉप प्रतापगढ़ होगा। चंदौली से लखनऊ का किराया 400 रुपये होगा जिसे ऑनलाइन बुक किया जा सकता है।

बस अड्डे के लिए खोजी जा रही जमीन
रोडवेज के एआरएम सुनील कुमार दत्त ने बताया कि इन बसों के संचालन के लिए डीएम ईशा दुहन के निर्देश पर चंदौली में बस अड्डा के लिए जमीन देखी जा रही है। जिले को बहुउदेश्यीय हब के रूप में विकसित करना है, जिसमें बस अड्डा का भी प्रस्ताव है। फिलहाल इन बसों को अस्थायी तौर पर मुख्यालय पर ही कहीं खड़ा किया जाएगा। इन बसों के चालक और परिचालक भी जिले से नियुक्त होंगे। 

राजघाट पुल की वजह से बढ़ जा रही 40 किमी दूरी

रोडवेज के एआरएम सुनील कुमार दत्त ने बताया कि पड़ाव के पास राजघाट पुल पर प्रतिबंध की वजह से ये बसें हाईवे से होकर चंदौली आएंगी-जाएंगी। ऐसे में मात्र 25 किमी की दूरी बढ़कर करीब 62 किमी तक हो जाएगी। अगर यह दूरी कम रहती तो बसों को और कम समय लगता। राजघाट पर प्रतिबंध की वजह से रोडवेज की सिटी बसें भी जिले में नहीं चल पातीं। 

चंदौली से लखनऊ तक जाने वाली दो राजधानी एक्सप्रेस बसें 20 जनवरी से पहले जिले में आ जाएंगी। 20 जनवरी से हर हाल में इनका संचालन होने लगेगा। इन बसों में 52 सीटें हैं। वहीं ये नॉनस्टॉप चंदौली से लखनऊ पहुंचाएंगी।-सुनील कुमार दत्त, एआरएम, चंदौली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed