फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two people died and one injured due to lightning

Chandauli News: बिजली गिरने से दो लोगों की मौत, एक जख्मी

Tue, 17 Jun 2025 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Two people died and one injured due to lightning
चंदौली। भगवानपुर मचियां और मैढ़ी में बिजली गिरने से तीन लोग उसकी चपेट में आ गए। परिवार के लोग उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से झुलसी महिला को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया।
विज्ञापन

भगवानपुर गांव निवासी शबीर (50) काली मंदिर में बैठे हुए थे। मचियां निवासी अश्वनी दुबे (21) गांव के बाहर सिवान में गए हुए थे। इसी दौरान बिजली गिरने से दोनों लोग उसकी चपेट में आ गए। परिवार के लोग आनन-फानन उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। उधर, मैढ़ी गांव निवासी खुशबू निशा (60) बिजली गिरने से उसकी चपेट में आकर झुलस गईं। उन्हें उपचार के लिए परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जिला अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात मेडिकल अफसर डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि तीन लोग बिजली की चपेट में आ गए थे। उनमें से दो लोगों की मौत हो गई है। एक का उपचार किया जा रहा है। इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed