{"_id":"6058d4768ebc3ed94a218556","slug":"two-more-found-corona-infected-number-of-active-patients-increased-to-34-chandauli-news-vns5813784100","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो और मिले कोरोना संक्रमित, 34 हुई सक्रिय मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो और मिले कोरोना संक्रमित, 34 हुई सक्रिय मरीजों की संख्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सचित्र-
पीडीडीयू नगर। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। सोमवार को दो नए संक्रमित मिलने के बाद सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 34 हो गई। इसकी पुष्टि डीएम संजीव सिंह ने की है।
सोमवार को आई कोरोना रिपोर्ट में एक महिला और एक पुरुष में कोरोना पाजिटिव की पुष्टि हुई। दोनों स्थानीय हैं और लोकल ट्रैवलिंग और अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं। संक्रमितों में एक पुलिसकर्मी और एक छात्र है। संक्रमितों में एक पीडीडीयू नगर और एक चंदौली ब्लाक के रहने वाले हैं। इनके संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कांटैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। वहीं सोमवार को जिले में कोविड जांच के लिए कुल 1312 नमूने लिए गए। इस तरह जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4926 हो गई। इनमें एक्टिव केसों की संख्या 34 है, जबकि 4825 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक जिले में कुल 67 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है।