फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two laborers died of lightning while breaking tendu leaves

तेंदूपत्ता तोड़ते समय बिजली गिरने से दो मजदूरों की मौत

Sun, 09 May 2021 06:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 06:49 PM IST
विज्ञापन
Two laborers died of lightning while breaking tendu leaves
शिकारगंज। चकिया कोतवाली अंतर्गत जोगिया कला ग्राम पंचायत के पास सीतापुर नई बस्ती की पहाड़ी पर रविवार की भोर में बिजली गिरने से इसकी चपेट में आने से तेंदूपत्ता तोड़ते समय दो मजदूर झुलस गए। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। दोनों हिनौती दक्षिणी ग्राम सभा के मुबारकपुर गांव के निवासी रहे। वहीं बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे छिपी महिला बिजली की चपेट में आकर झुलस गई। उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के मुबारकपुर गांव निवासी तुफानी मल्लाह उर्फ सदाफल (40), प्रभावती (42) पत्नी बबलू मल्लाह और प्रेमशिला (45) आदि मजदूर रविवार की सुबह क्षेत्र के जोगिया गला ग्राम पंचायत के सीतापुर नई बस्ती स्थित पहाड़ी पर तेंदूपत्ता तोड़ने गए थे। तेंदूपत्ता तोड़ते समय तेज हवा चलने लगी और बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए सभी पेड़ों के ओट में छिप गए। इसी बीच बिजली गिरने से तुफानी और प्रभावति चपेट में आ गए और झुलसने से मौके ही मौत हो गई। वहीं प्रेमशिला गंभीर रूप से झुलस गई। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मजदूरों ने घायल प्रेमशिला को अस्पताल पहुंचाया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके पर पहुंचे तहसीलदार फुलचंद यादव, शिकारगंज चौकी प्रभारी सत्यनारायण शुक्ला ने आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तहसीलदार ने मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed