फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two interstate vehicle thieves caught with stolen bike

Chandauli News: चोरी की बाइक के साथ दो अंतर्राज्यीय वाहन चोर धराए

Sat, 09 Mar 2024 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Two interstate vehicle thieves caught with stolen bike
कंदवा। स्थानीय थाने की पुलिस ने शुक्रवार को वाहन चेकिंग के दौरान ककरैत गांव स्थित एक ढाबा के पास से चोरी की बाइक के साथ दो अंतर्राज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक सलिल स्वरूप आदर्श ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर वांछितों, वाहन चोरों और वारंटियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में यूपी-बिहार सीमा पर ककरैत स्थित एक ढाबा के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाने के दौरान सूचना मिली कि दो अंतर्राज्यीय वाहन चोर चोरी की बाइक लेकर बिहार की तरफ जा रहे हैं। सूचना पर घेराबंदी कर दोनों बाइक सवारों को रोककर कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने बाइक चोरी की बात स्वीकार की। पकड़े गए आरोपियों में भभुआ बिहार के गोराईपुर निवासी रविंद्र कुमार और विजय कुमार हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed