{"_id":"642731fbdf4e8ab39b0160b4","slug":"two-injured-in-bike-cycle-collision-chandauli-news-c-20-1-131820-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: बाइक, साइकिल की टक्कर में दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: बाइक, साइकिल की टक्कर में दो घायल
विज्ञापन
पंचफेड़वा गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिहार के कैमूर जिला अंतर्गत दुर्गावती थाना के कनकपुरा गांव निवासी विश्वजीत सिंह (45) सैयदराजा थाना क्षेत्र के बगही गांव निवासी सुंदरम सिंह (30) के साथ बाइक पर सवार होकर वाराणसी जा रहे थे। जैसे ही वे पचपेड़वा पर पहुंचे एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उनको जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर बिहार निवासी विश्वजीत को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया और इसकी सूचना पुलिस को दे दी।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इसकी जानकारी परिजनों हुई तो रोना पीटना मच गया। बगही निवासी सुंदरम का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
बाइक, साइकिल टकराईं, दो घायल
शिकारगंज। चकिया-अहरौरा मार्ग पर प्रेमापुर गांव के पास साइकिल और बाइक टक्कर में निब्बुल (55) निवासी हेतिमपुर और चंदन वीयार रतिगढ़ घायल हो गए। उनका इलाज निजी चिकित्सालय में किया गया। संवाद