फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two injured after being hit by uncontrolled truck

अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आकर दो घायल

Sat, 13 Mar 2021 10:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Two injured after being hit by uncontrolled truck
चकिया। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के शेरवां मार्ग स्थित परसियां गांव के पास शनिवार को अनियंत्रित ट्रक के धक्के से महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने तीनों को ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। वहीं मौके पर लोग सड़क जाम कर प्रदर्शन करने लगे। मौके पर पहुंची सीओ प्रीति तिवारी ने किसी तरह लोगों को समझाकर शांत कराया। वहीं घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। चकिया कोतवाली क्षेत्र के परसियां गांव निवासिनी रामदेई देवी (45) अपने नाती किशन (07) के साथ शनिवार की शाम कहीं पैदल जा रही थी। तभी वहां से गुजर रहा ट्रक अचानक से अनियंत्रित हो गया। ट्रक के धक्के से रामदेई देवी और उनका नाती गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और लोग सड़क जाम कर प्रदर्शन करने लगे। सूचना मिलते ही सीओ चकिया प्रीति तिवारी समेत कोतवाल नागेंद्र प्रताप सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस के समझाने के बाद जाम खत्म हुआ। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed