{"_id":"57f40cb84f1c1b8a32270cfc","slug":"two-held-with-foreign-goods","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी सामान के साथ दो पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशी सामान के साथ दो पकड़े गए
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Wed, 05 Oct 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
बरामद सामान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय रेलवे पुलिस ने मंगलवार की सुबह दस बजे हावड़ा जोधपुर एक्सप्रेस के एसी कोच से 19 बैगों में अवैध तरीके से ले जाए जा रही विदेशी टाफी और चिप्स बरामद किया। इस दौरान दो व्यक्तियों को भी हिरासत में लिया गया। बाद में बरामद सामान और पकड़े गए व्यक्तियों को कस्टम टीम को सौंप दिया गया।
पुलिस महानिदेशक और एसपी रेलवेे के निर्देश पर स्टेशन पर चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के तहत जीआरपी संदिग्धों की जांच पड़ताल कर रही थी। सुबह दस बजे के करीब जब प्लेटफार्म संख्या सात पर खड़ी 12307 अप हावड़ा जोधपुर एक्सप्रेस के एसी कोच संख्या बी -3 में जांच की तो कोच अटेंडेंट अब्दुल कादिर निवासी रामेश्वर रोड कोलकाता के आलमारी में 19 बैग सामान बरामद हुआ। जीआरपी ने कोच अटेडेंट के साथ निजील कुमार निवासी दुर्गापुर थाना श्रीप्रापथ जिला जयपुर राजस्थान और राजेश बेरवा निवासी सदर जिला टोक राजस्थान को समान के साथ जीआरपी लाकर जांच पड़ताल की। जांच में बैग में विदेशों में बनी टाफी और चिप्स सहित कन्फेक्शरी के सामान मिले। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे लोग बैंकाक से सस्ते दाम पर सामान हावड़ा मंगाते हैं और ट्रेन के माध्यम से जयपुर ले जाकर महंगे दाम पर बेचते हैं। जीआरपी मुगलसराय प्रभारी त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि बरामद सामान और दोनों व्यक्तियों को कस्टम अधिकारी रजत तिवारी व टीम के हवाले कर दिया गया जबकि कोच अटेंडेंट के खिलाफ रेलवे को पत्र लिखा जा रहा है।