फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two health workers were missing without notice, salary stopped

Chandauli News: बिना सूचना गायब थे दो स्वास्थ्यकर्मी, रोका वेतन

Sat, 03 Feb 2024 01:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Two health workers were missing without notice, salary stopped
क्षेत्र स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. रितेश कुमार ने अनुपस्थित दो स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन रोक दिया है। एक स्वास्थ्य कर्मी पिछले एक महीने से व एक महिला स्वास्थ्य कर्मी पांच दिनों से बिना छुट्टी लिए गायब हैं। प्रभारी चिकित्साधिकारी के इस कार्रवाई से स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है ।
विज्ञापन

चहनिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से अटैच नदेसर हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर पर तैनात सीएचओ सुनील कुमार बिना कारण बताए व बिना छुट्टी का प्रार्थना पत्र दिए विगत एक महीने से गायब हैं। वहीं बीसापुर में तैनात सीएचओ निशा सिद्दकी पांच दिनों से गायब हैं। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने सुनील कुमार का एक माह का वेतन रोक दिया है। वहीं निशा का भी पांच दिनों का वेतन काट दिया है। जिसे लेकर स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रितेश कुमार ने बताया कि लापरवाही करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को बख्शा नही जाएगा। ये लोग न ही कोई प्रार्थना पत्र दिए थे और न ही कोई सूचना। सुनील कुमार का एक माह का वेतन रोक दिया गया है। वहीं निशा का पांच दिनों का वेतन काटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed