{"_id":"5f67a6068ebc3ebe9d00982c","slug":"two-died-due-to-high-tension-wire-chandauli-news-vns5482800188","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमालपुर/शिकारगंज। जिले में रविवार को कमालपुर और चकिया के शिकारगंज में हाईटेंशन तार की चपेट में दो लोगों की मौत हो गई। इसमें कमालपुर के अहिकौरा गांव के सामने सड़क बनाने के लिए गिट्टी गिराई जा ही थी। तभी उपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पीडब्ल्यूडी के एक मेठ की मौत हो गई। जबकि चकिया कोतवाली के पंडी गांव में टूटकर गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। घटना से दोनों के परिवार में कोहराम मच गया।
धीना थाना क्षेत्र के बहेरी गांव निवासी बब्बन खरवार (55) पीडब्ल्यूडी में मेठ का काम करते हैं। रविवार को वह कमालपुर वाया रमरजाय मार्ग पर सड़क पर गड्ढा पाटने के लिए डंफर से ट्यूबवेल के पास गिट्टी गिरवा रहे थे। उस दौरान बब्बन डम्फर को पकड़कर वाहन आगे पीछे करने के लिए चालक को बता रहे थे। उसी दौरान ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए। जिससे वह वाहन के ऊपर से नीचे गिर गए और घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही पास पड़ोस के लोग दौड़ पड़े। परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे सैयदराजा विधायक सुशील सिंह गांव पहुंचकर मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने अधिकारियों से वार्ता कर जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम क लिए भेज दिया। इस दौरान सुशील सिंह जनौली, अनिल सिंह, कैलाश खरवार, प्रदीप सिंह, कृष्ण कुमार बिंद, श्रवण यादव उपस्थित रहे।
वही दूसरी ओर चकिया कोतवाली अंतर्गत शिकारगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के पंडी गांव निवासी देवन बहेलिया (75) की विद्युत करेंट से रविवार की सुबह मौत हो गई। मंडी गांव निवासी देवन बहेलिया रविवार की सुबह शौच के लिए जा रहे थे रास्ते में 440 वोल्ट का तार टूट कर गिरा था। जिसकी चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। घटना से परिवारजनों सहित गांव में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार देवन बहेलिया को चार पुत्रियां थी जिनकी शादी हो गई है।