फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two children died due to drowning after slipping while going to the river to take a bath on the pretext of defecation

Chandauli News: शौच के बहाने नदी में नहाने गए, पैर फिसलने पर डूबने से दो बच्चों की मौत

Fri, 18 Apr 2025 01:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Two children died due to drowning after slipping while going to the river to take a bath on the pretext of defecation
चकिया। भरेहटा खुर्द गांव के समीप से गुजर रही चंद्रप्रभा नदी में गांव के ही दो बच्चे गुरदयाल यादव (12) और हासिल (11) की नहाते समय डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन

दोनों घर से शौच का बहाना करके नदी में नहाने पहुंच गए थे। जहां नहाने के दौरान दोनों का पैर फिसल गया और दोनों डूब गए। ग्रामीणों ने नदी में कूदकर उन्हें बाहर निकाला और चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भरेहटा कला गांव निवासी धनंजय यादव का छोटा बेटा गुरुदयाल यादव बृहस्पतिवार की दोपहर अपने बड़े भाई गुरुध्यान के साथ और गांव के ही नौशाद अली का बड़ा बेटा हासिल अपने छोटे भाई भुवर के साथ शौच का बहाना बनाकर चंद्रप्रभा नदी में नहाने चले गए। फिसलन की वजह से चंद्रप्रभा नदी में नहाने के दौरान गुरुदयाल और हासिल का पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चले गए। यह देख दोनों के भाई भुवर और गुरुध्यान गांव की ओर दौड़े और शोर मचाने लगे। जानकारी मिलते ही गांव के कमलेश यादव सहित कई ग्रामीण पहुंचकर नदी में कूद गए और बालकों की तलाश शुरू कर दी। दोनों को नदी से बाहर निकालकर संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर, घटना की जानकारी होने पर चकिया के भाजपा विधायक कैलाश आचार्य ने परिजनों को ढाढ़स बंधाया। कोतवाली पुलिस को परिजनों की सहायता करने का निर्देश दिया। कोतवाल अतुल प्रजापति ने बताया कि बच्चों के परिजनों ने किसी भी प्रकार की तहरीर नहीं दी है और पोस्टमार्टम न कराने की बात कही। इस पर बच्चों का शव उनको सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed