{"_id":"6a6444cfe36e82bebb0d0f3b","slug":"two-cattle-smugglers-jumped-from-bridge-into-the-ganges-upon-seeing-police-check-one-drowned-in-chandauli-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Crime: पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत, एक बदमाश घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Crime: पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत, एक बदमाश घायल
Sat, 25 Jul 2026 10:40 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
Published by: Pragati Chand
Updated Sat, 25 Jul 2026 10:40 AM IST
सार
Chandauli News: सैदपुर-बलुआ गंगा पुल पर पुलिस की चेकिंग के दौरान दो गो-तस्कर गंगा में कूद गए। इस दौरान डूबने से एक की मौत हो गई। वहीं तीसरा तस्कर भी गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंदौली जिले में गो-तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान शनिवार को बलुआ थाना क्षेत्र के सैदपुर-बलुआ गंगा पुल पर बड़ा हादसा हो गया। पुलिस की नाकेबंदी देखकर भाग रहे दो कथित गो-तस्करों ने पकड़े जाने के डर से गंगा नदी में छलांग लगा दी। इनमें एक की डूबने से मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने मौके से एक मैजिक वाहन, 11 गोवंश और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
बलुआ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गाजीपुर की ओर से एक मैजिक वाहन में गोवंश लादकर तस्कर सैदपुर-बलुआ पुल के रास्ते आने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मारूफपुर और गंगा पुल के पास सघन वाहन चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान गाजीपुर की ओर से आए संदिग्ध मैजिक वाहन को रोकने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
पुलिस की नाकेबंदी देखते ही वाहन में सवार तस्करों में अफरा-तफरी मच गई। खुद को घिरता देख दो तस्कर वाहन छोड़कर गंगा नदी में कूद गए, जबकि तीसरा भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। घटना के बाद पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से तत्काल बचाव अभियान चलाया। काफी प्रयास के बाद दोनों युवकों को नदी से बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने काजू कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि शिवांशु कुमार का उपचार जारी है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी: व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी शक्ति कुमार के कब्जे से मैजिक वाहन बरामद किया तथा उसमें लदे 11 गोवंश को सुरक्षित मुक्त कराकर अपने कब्जे में ले लिया। सकलडीहा के क्षेत्राधिकारी कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। पुलिस को देखकर दो आरोपियों ने गंगा में छलांग लगा दी। एक की मौत हो गई है, जबकि दूसरे का उपचार चल रहा है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।