फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two ballot boxes disappeared

दो मतपेटियां गायब

Wed, 02 Dec 2015 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Wed, 02 Dec 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
Two ballot boxes disappeared
नियामताबाद विकास खंड के तारनपुर गांव में मंगलवार की शाम मतदान के बाद बूथ
विज्ञापन
से दो बैलेट बाक्स गायब हो गए। बाद में स्ट्रांग रूम दोनों मिल गए।

इस लापरवाही में डीएम के आदेश पर तीन मतदान कर्मियों को तत्काल प्रभाव से िनलंबित कर दिया गया।
    ट्रक पर बैलेट बाक्स लादते समय इसका पता  चला तो मतदानकर्मियों के होश उड़ गए। यही नहीं ग्रामीणों को इसकी जानकारी  हुई तो उन्होंने हो हल्ला मचाना शुरू कर दिया।

ग्रामीणों ने बैलेट बाक्स  लेने आए ट्रक को घेर लिया तथा चक्का जाम की कोशिश की। बैलेट बाक्स गायब  होने की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया।

काफी खोजबीन के बाद पता चला कि कुछ  लोग बाइक से बाक्स को स्ट्रांग रूम के पास ले गए हैं। बाक्स को मौके पर  वापस मंगाकर जांच पड़ताल की गई और लापरवाही पर पीठासीन अधिकारी सहित तीन  मतदान कर्मियों को निलंबित कर दिया गया। डीएम ने मामले की पूरी जांच का भी  आश्वासन दिया।


तारनपुर ग्राम सभा का मतदान प्राथमिक विद्यालय पर हो रहा  था। शाम चार बजे मतदान के बाद बैलेट बाक्स को सील किया गया और सभी बाक्सों  को स्ट्रांग रूम तक ले जाने के लिए कर्मचारी ट्रक का इंतजार करने लगे। ट्रक आने पर  जब बाक्स को लोड किया गया, तो पता चला कि यहां के दस बाक्स में दो बाक्स  गायब हैं।

मौके पर सिर्फ आठ बाक्स ही हैं। दो बाक्स गायब होते ही संबंधित  मतदान केंद्र के अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। इस बीच मतदान एजेंटों ने इसकी खबर अन्य ग्रामीणों को दी तो  ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई।

 वे अधिकारियों पर मिली भगत का आरोप  लगाते हुए नारेबाजी करने लगे। ग्रामीणों ने मतदान केंद्र पर आए ट्रक को  घेर लिया और अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे।

 बैलेट बाक्स  गायब होने की सूचना उच्चाधिकारियों को मिली तो उनके भी होश उड़ गए। आनन फानन  में डीएम सुरेन्द्र विक्रम मौके पर पहुुुंचे। उनके नेतृत्व में खोजबीन   बैलेट बाक्स की खोजबीन शुरू हुई।

 काफी तलाश के बाद पता चला कि दो मतदान  अधिकारी  बैलेट बाक्स बाइक पर लेकर स्ट्रांग रूम पहुंच गए हैं। बाक्स का  पता चलते ही उसे वापस मतदान केंद्र पर बुलाया और निरीक्षण किया गया। इसमें  बाक्स का सील ठीक ठाक मिला।


बावजूद इसके डीएम ने लापरवाही बरतने पर पीठासीन  अधिकारी सहित तीन मतदान कर्मियों को निलंबित कर दिया और मामले की पूूरी  जांच का निर्देश दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed