फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two arrested on charges of breaking into a house and looting jewelry and cash.

Chandauli News: घर में घुसकर गहने व नकदी लूटने के आरोप में दो पकड़े गए

Sun, 19 Apr 2026 02:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Two arrested on charges of breaking into a house and looting jewelry and cash.
धानापुर। कुछ दिन पहले घर में घुसकर परिवार को जान से मारने की धमकी देकर गहने और नकदी लूटने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों के पास से एक लाख रुपये नकद और 3 लाख रुपये मूल्य के गहने बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को सकलडीहा सीओ स्नेहा तिवारी ने मामले का खुलासा किया। सीओ ने बताया कि प्रसादपुर निवासी घनश्याम यादव ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि गांव के ही मोहित यादव व बड़ी रमरजाय गांव निवासी नीरज यादव 15 अप्रैल को उनके घर पहुंचे। दोनों ने परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए गहने और नकदी की मांग की। डर के कारण उनकी बेटी ने घर में रखे गहने और एक लाख रुपये उन्हें दे दिए।उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। इसी क्रम में थानाध्यक्ष त्रिवेणीलाल सेन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार की शाम शहीद गांव के पहले मोड़ के पास घेरेबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। दोनों के पास से एक जोड़ी पैजनी, मांग टीका, अंगूठी, कमरबंद, कान के टॉप्स, नथिया समेत कुल छह गहने और 1 लाख 350 रुपये नकद बरामद हुए। बरामद गहनों की कीमत लगभग तीन लाख रुपये है। दोनों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed