फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two arrested for transporting liquor worth two crore rupees to Bihar concealed under wood sawdust in chandauli

यूपी: लकड़ी के बुरादे की आड़ में शराब तस्करी का खेल, 1200 पेटी के साथ दो गिरफ्तार; पंजाब से जा रहे थे बिहार

Thu, 22 Oct 2026 03:44 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 22 Oct 2026 03:44 PM IST
सार

लकड़ी के बुरादे की आड़ में शराब तस्करी के खेल का चंदौली पुलिस ने पर्दाफाश किया। तस्कर दो करोड़ की शराब बिहार ले जा रहे थे। पुलिस ने ट्रक से 1200 पेटी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पंजाब से बिहार जा रहे थे। 

विज्ञापन
Two arrested for transporting liquor worth two crore rupees to Bihar concealed under wood sawdust in chandauli
पुलिस के गिरफ्त में दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली जिले की बलुआ पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में गंगा नदी पर बलुआ पुल के पास वाहन चेकिंग के दौरान शराब तस्करी के बड़े मामले का खुलासा किया है। लकड़ी के बुरादे की बोरियों की आड़ में ट्रक से बिहार ले जाई जा रही करीब दो करोड़ रुपये की अंग्रेजी शराब बरामद कर ट्रक चालक सहित दो को गिरफ्तार किया है। ट्रक में कुल 1200 पेटी शराब लदी थी। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
सीओ सकलडीहा कृष्ण मुरारी शर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को बलुआ थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, स्वाट टीम प्रभारी रामजनम यादव और सर्विलांस सेल के प्रभारी आशीष मिश्र के नेतृत्व में संयुक्त टीम वाराणसी से बिहार जाने वाले मार्ग पर बलुआ पुल के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान चंदौली की ओर से आ रहे एक ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। पुलिस को देखकर एक ट्रक से उतरकर दो लोग भागने लगे। इस पर दोनों को पकड़ लिया गया। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; गाजीपुर: सड़क हादसे में घायल किशोर की मौत, बिलख रहा पूरा परिवार; घर का छोटा बेटा था गोविंद
विज्ञापन
विज्ञापन


जब तलाशी ली गई तो ट्रक के पिछले हिस्से में प्लास्टिक की बोरियों में भरे लकड़ी के बुरादे की आड़ में छिपाकर रखी शराब बरामद हुई। कुल 12 सौ पेटियों में 11408.76 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पकड़े गए दोनों की पहचान हिमाचल प्रदेश के निवासी लताश (34) और पंजाब के मोहाली जिले के निवासी विरेंद्र (35) के रूप में हुई है। 

उनके पास से एक एंड्रायड मोबाइल फोन, 3700 रुपये नकद, पर्स, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य सामान बरामद किया है। दोनों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले में शराब की खेप भेजने वाले अज्ञात व्यक्ति और तस्करी के नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

Trending Videos

एक लाख रुपये के लालच में तस्करी के लिए तैयार हुए आरोपी
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे चंडीगढ़ के पास एक अज्ञात व्यक्ति से शराब लदा ट्रक लेकर बिहार जा रहे थे। वहां शराब को ऊंचे दामों पर बेचने की योजना थी। इसके बदले उन्हें एक लाख रुपये मिलने का लालच दिया गया था। पुलिस से बचने के लिए ट्रक में शराब के ऊपर लकड़ी के बुरादे की बोरियां रखी गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed