फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two arrested for stealing mobiles of passengers in trains

Chandauli News: ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल चुराने वाले दो गिरफ्तार

Wed, 25 Jan 2023 07:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jan 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for stealing mobiles of passengers in trains
पीडीडीयू जंक्शन स्थित लाइन शहीद बाबा की मजार के पास से मोबाइल चोर गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने दोनों के पास से चोरी के चार मोबाइल बरामद किए। दोनों का चालान किया गया है।
विज्ञापन

जीआरपी पीडीडीयू के निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह और आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि गणतंत्र दिवस के मद्देनजर मंगलवार की भोर में गश्त के दौरान प्लेटफार्म संख्या दो पर स्थित लाइन शहीद बाबा की मजार के पास दो संदिग्ध युवक दिखे। उन्हें पकड़ कर तलाशी लेने पर उनके पास से चोरी के चार मोबाइल बरामद हुए। दोंनों गौतम दुबे निवासी ग्राम सहजपुरा, थाना कुदरा, जिला कैमूर बिहार और अभिषेक कुमार दुबे निवासी ग्राम अलीपुर थाना सोनहन जिला कैमूर बिहार बताया। दोनों ने स्वीकार किया कि वे ट्रेनों में और प्लेटफार्मों पर यात्रियों का मोबाइल चुरा लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed