फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two arrested for brokering rail tickets

सीएससी पर छापा मारकर रेल टिकट, कंप्यूटर, प्रिंटर किया बरामद

Wed, 09 Mar 2022 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for brokering rail tickets
पीडीडीयू नगर। रेलवे सुरक्षा बल पीडीडीयू पोस्ट के जवानों ने धानापुर स्थित सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) पर जांच पड़ताल में टिकट की दलाली के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया। इस दौरान कंप्यूटर, प्रिंटर, रेल टिकट आदि बरामद किए। दोनों का रेल अधिनियम के तहत चालान कर दिया।
विज्ञापन

होली नजदीक आते ही रेलवे टिकटों की मारामारी शुरू हो गई है। इसका फायदा दलाल उठा रहे हैं। आईआरसीटीसी से रेल टिकट बनाने का लाइसेंस लेकर कुछ लोग निजी आईडी से भी टिकट निकाल रहे हैं और टिकट का अधिक मूल्य वसूलते हैं। इसको देखते हुए आरपीएफ ने भी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इसी क्रम में वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्र के निर्देश पर टिकट दलालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। आईआरसीटीसी के पर्सनल आईडी से दूसरे का टिकट बनाने की शिकायत पर प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में गठित टास्क टीम के एसआई अश्विनी कुमार, एएसआई गौतम कुमार सिंह, प्रधान आरक्षी योगेंद्र बहादुर सिंह ,आरक्षी अच्छेलाल यादव ने शहीदगांव थाना धानापुर स्थित कंप्यूटर सेंटर पर छापा मारा। यहां राजकुमार विश्वकर्मा निवासी 15, कटेहरा विश्वकर्मा निवासी केशवपुर, थाना अलीनगर और अंकित शर्मा निवासी चांदपुर, थाना अलीनगर, जिला चंदौली को पकड़ा। इनके पास से पर्सनल यूजर आईडी से निकाला गया तीन भविष्य का आरक्षित टिकट, 16 पुराना टिकट जिसका मूल्य 22 हजार 470 रुपए नब्बे पैसे हैं बरामद हुआ। दोनों ने यात्रियों को अधिक दाम पर रेलवे के ई टिकट पर बेचना स्वीकार किया। दुकान से दो प्रिंटर ,दो कंप्यूटर व अन्य दस्तावेज जब्त किया गया। आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed