फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two and a half million looted from a young man in Chandauli

चंदौली में तमंचा सटाकर युवक से ढाई लाख की लूट, बोलेरो को ओवरटेक कर घटना को दिया अंजाम

Thu, 25 Feb 2021 12:28 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 25 Feb 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Two and a half million looted from a young man in Chandauli
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

चंदौली जिले के बबुरी थाना के कम्हरिया गांव के समीप हेलमेट लगाए बाइक सवार बदमाशों ने बोलेरो सवार एक युवक को तमंचा सटाकर ढाई लाख रुपये लूट लिए।  इसके बाद युवक को मारपीट कर बदमाश भाग निकले। परिवार वालों ने युवक को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया है। पुलिस पीड़ित से पूछताछ करने के बाद बैंक में लगे सीसी कैमरे के सहारे बदमाशों को ढूंढने में जुटी है।   

विज्ञापन


बबुरी थाना क्षेत्र के मछरिया हसनपुर गांव निवासी राकेश बिंद पांडेयपुर स्थित बैंक ऑफ इंडिया से ढाई लाख रुपये निकालने के बाद अपनी बोलेरो से मौसा कल्लु बिंद को रुपये देने के लिए मनोहरपुर जा रहा था। इस बीच उसे याद आया कि मोबाइल घर भूल गया है। वह घर जाकर मोबाइल लेने के बाद मनोहरपुर जाने लगा।
विज्ञापन


कम्हरिया गांव के समीप वह पहुंचा था तभी हेलमेट लगाए बाइक सवार दो बदमाशों ने उसकी गाड़ी ओवरटेक कर रोक ली। इसके बाद राकेश को गाड़ी से जबरन नीचे उतारकर उससे रुपये छीनने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने राकेश को तमंचा सटा कट ढाई लाख रुपये लूट लिए। इसके बाद बदमाश उसे मारपीट कर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने इसकी सूचना फोन से अपने परिवार वालों को दी। मौके पर पहुंचे परिवार वालों ने राकेश केे उपचार के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक से पूछताछ के बाद बदमाशों को ढूंढने में लग गई है। सीओ प्रीति त्रिपाठी ने कहा कि घटना की सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के सहारे बदमाशों को शीघ्र ही पकड़ लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed