फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Twenty thousand may be honorarium

बीस हजार मानदेय किया जाए

Wed, 04 Feb 2015 01:28 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Wed, 04 Feb 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
Twenty thousand may be honorarium
पूर्व माध्यमिक अनुदेशक कल्याण संघ की बैठक मंगलवार को सदर ब्लाक परिसर में
विज्ञापन
हुई। इसमें अनुदेशकों ने समस्याओं पर मंथन करने के साथ ही विभिन्न मांगों को लेकर चर्चा की।


अंत में अनुदेशकों ने डीएम एनके सिंह से मिलकर चार सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आशीष कुमार रघुवंशी ने कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अनुदेशकों की नियुक्ति की गई है। मानदेय के रूप में मात्र सात हजार रुपये दिए जाते हैं। इससे अनुदेशकों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।

मांग किया कि अनुदेशकों को कम से कम बीस हजार रुपये मानदेय की व्यवस्था की जाए। और नवीनीकरण के समय 100 बच्चों की अनिवार्यता समाप्त की जाए।

 ब्लाक परिसर में बैठक कर संत रविदास जी की जयंती मनाने के बाद अनुदेशक डीएम आवास पहुंचे। डीएम से मिलकर अनुदेशकों ने अपनी समस्या गिनाते हुए महिला अनुदेशकों  को मातृत्व अवकाश और निश्चित समय पर मानदेय दिलाने की मांग की।


इस मौके पर संजय कुमार, अशोक यादव, अनुज मिश्रा, धर्मेंद्र यादव, डा. सत्यप्रकाश, रविकांत, संजय सिंह, राहुल, चंदन व पवन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed