फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Tuberculosis patients being searched in Dastak campaign

दस्तक अभियान में खोजें जा रहे क्षय रोगी

Fri, 16 Jul 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Tuberculosis patients being searched in Dastak campaign
चंदौली। जनपद में संचारी रोग नियंत्रण माह अभियान के तहत दस्तक पखवाड़े में टीबी मरीजों को खोजा जा रहा रहा है। 12 जुलाई से चल रहा यह पखवाड़ा 25 जुलाई तक चलेगा। इसके तहत आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर टीबी व बुखार के मरीजों को खोजने का कार्य कर रही हैं। खोजे गए मरीजों को चिह्नित कर उनका नि:शुल्क इलाज किया जाएगा। साथ ही इलाज के दौरान उन्हें निक्षय पोषण के तहत सहायता राशि भी दी जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीपी द्विवेदी ने बताया कि दस्तक अभियान का मुख्य उद्देश्य कोरोना काल में टीबी रोगियों का विशेष ध्यान रखने और देश को टीबी से मुक्त करना है। अभियान के दौरान आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बुखार व क्षय रोग के लक्षणयुक्त व्यक्तियों की सूची तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. डीएन मिश्रा ने बताया कि आशा संगिनी और आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया है। अभियान में क्षय रोगियों के साथ दिमागी बुखार के मरीजों को भी खोजा जा रहा है। मरीजों के मिलने पर नियमित चार्ट पर सूचनाएं अंकित कर एएनएम को देंगी। एएनएम की सूची के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रारंभिक लक्षण नजर के आधार पर उनकी स्क्रीनिंग करेगी और बलगम का सैम्पल लेकर जांच को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed