{"_id":"5eb948218ebc3e9048061c3c","slug":"truck-sunk-on-chhaniya-marufur-road-jammed-up-to-10-km-chandauli-news-vns5243415174","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउनः चंदौली में गड्ढे में फंसे दो ट्रक, दस किलोमीटर तक लगा जाम, 14 घंटे बाद आवागमन हुआ बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउनः चंदौली में गड्ढे में फंसे दो ट्रक, दस किलोमीटर तक लगा जाम, 14 घंटे बाद आवागमन हुआ बहाल
Mon, 11 May 2020 06:12 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
चंदौली के चहनियां-तिरगांवा मार्ग पर मारुफपुर के पास फंसे ट्रक।
- फोटो : अमर उजाला।
कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से देश में लागू लॉकडाउन में भी आवश्यक सामानों की आपूर्ति के लिए ट्रकों का आवागमन जारी है। वहीं लॉकडाउन के तीसरे चरण में लोगों को मिली छूट के कारण सड़कों पर चहल पहल दिखनी शुरू हो गई। इसके साथ ही बाजार में जाम की समस्या सामने आने लगी है।
चंदौली के मारुफपुर चौराहे पर सोमवार की सुबह बालू लदे दो ट्रक गड्ढे में फंस गए जिसके चलते चहनियां-मारुफपुर मार्ग पर जाम लग गया। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई। ।
चहनियां-मारुफपुर मार्ग मरम्मत के अभाव में क्षतिग्रस्त हो गया है। रविवार की रात आई आंधी और तेज बारिश की वजह से गड्ढों में पानी भर गया।
मारुफपुर चौराहा पर सोमवार की भोर में चार बजे बिहार से ओवरलोड बालू लादकर चहनियां की तरफ आ रहे दो ट्रक गड्ढे में फंस गए। इनमें एक साथ खराब हो गया। इससे सड़क पूरी तरह बंद हो गई और दोनों तरफ ट्रकों की कतार लग गई। लॉकडाउन में मिली छूट के तहत प्रतिदिन दोपहर तक बाजार खुल रहे हैं।
विज्ञापन
लोग सुबह ही खरीदारी के लिए निकले लेकिन सड़क पर जाम की वजह से परेशान हो गए। शाम के वक्त ट्रकों के चालक ने जेसीबी मंगाकर ट्रकों को अनलोड किया। इसके बाद ट्रकों को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। दोपहर होते होते ट्रकों की कतार मारुफपुर से चहनियां बाजार तक पहुंच गई। शाम आठ बजे तक रास्ता खुल गया।