{"_id":"5f55015ca153c72dfa78d8c8","slug":"truck-malfunction-jammed-for-six-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली: गिट्टी लादकर जा रहे ट्रक की बीच रास्ते टूटी कमानी, छह घंटे के जाम में घुटते रहे राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली: गिट्टी लादकर जा रहे ट्रक की बीच रास्ते टूटी कमानी, छह घंटे के जाम में घुटते रहे राहगीर
Sun, 06 Sep 2020 09:03 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 06 Sep 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
चौराहे पर लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
चंदौली जिले के सैयदराजा-जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर कंदवा थाने के पास रविवार सुबह लगभग आठ बजे ट्रक की कमानी टूट गई। इससे वाहनों की कतार लगने से मार्ग जाम हो गया। इसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। छह घंटे बाद नई कमानी लगाकर ट्रक सड़क से हटाया गया। इसके बाद दोपहर दो बजे आवागमन शुरू हुआ।
विज्ञापन
मिर्जापुर जिले के अहरौरा से गिट्टी लादकर ट्रक बलिया जा रहा है। सुबह लगभग आठ बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर पई चौराहे पर स्थित थाने के पास ट्रक की कमानी टूट गई। इससे ट्रक वहीं खड़ा हो गया और सड़क की दोनों पटरियों पर वाहनों का आवागमन बंद हो गया। कुछ ही देर में भीषण जाम लग गया। ट्रक में नई कमानी लगाकर उसे हटाया गया। इसके बाद दोपहर के दो बजे से मार्ग पर आवागमन शुरू हो सका। तब लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन