फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Truck fire caused by short circuit, driver and cleaner escaped and saved lives, stirred up in chandauli

चंदौली  : शार्ट सर्किट से ट्रक में लगी आग, चालक और क्लीनर ने भागकर बचाई जान, मचा हड़कंप 

Sat, 24 Apr 2021 04:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/ चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/ चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 24 Apr 2021 04:20 PM IST
विज्ञापन
Truck fire caused by short circuit, driver and cleaner escaped and saved lives, stirred up in chandauli
जगदीश सराय एनएच-2 पर जलती ट्रक - फोटो : अमर उजाला

चंदौली के सदर कोतवाली क्षेत्र के जगदीश सराय एनएच-2 पर शनिवार को 11 बजे के करीब चलती ट्रक में  शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।  ट्रक में आग लगते ही ड्राइवर और क्लीनर ने कूदकर जान बचाई। आग का गोला बनी ट्रक को देख लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिग्रेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन


खाली ट्रक बिहार के मुजफ्फरपुर से रामनगर इंडस्ट्रियल इस्टेट जा रही थी। जहां मैदे की अनलोडिंग कर महाराष्ट्र के नांदेड़ जाना था। तभी अचानक ट्रक के लिकविड टैंक में शार्ट सर्किट से आग लग गई। ट्रक में आग लगता देख ड्राइवर ने ट्रक को किनारे लगाते हुए कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं आग की रफ्तार बढ़ती गई। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। फायर टेंडर की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया। जिसके बाद एनएच -2 पर आवागमन शुरू किया गया।
विज्ञापन

 

Truck fire caused by short circuit, driver and cleaner escaped and saved lives, stirred up in chandauli
जगदीश सराय एनएच-2 पर जलती ट्रक - फोटो : अमर उजाला

24 घण्टे में दूसरी घटना
शुक्रवार की दोपहर चंदौली के सदर कोतवाली क्षेत्र के ही एनएच-2 पर ट्रक से टक्कर के बाद डीजल टैंकर में आग लग गई। जिसमें फंसे ड्राइवर की जिंदा जलने से दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के मात्र चौबीस घंटे बाद ही ट्रक में आग लगने की दूसरी घटना हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed