फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Truck drivers robbed at gunpoint; police investigating.

Chandauli News: ट्रक चालकों से तमंचे के बल पर लूट, पुलिस जांच में जुटी

Mon, 13 Jul 2026 01:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Truck drivers robbed at gunpoint; police investigating.
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के बर्थरा स्थित खाद गोदाम पर रविवार देर रात ट्रक चालकों से तमंचे के बल पर लूट की वारदात सामने आई। बाइक से पहुंचे बदमाशों ने सड़क किनारे खड़े ट्रकों में सो रहे चालकों को निशाना बनाया और असलहा सटाकर नकदी लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन

घटना के बाद ट्रक चालकों में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस और क्षेत्राधिकारी (सीओ) सदर देवेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे तथा जांच शुरू कर दी। बर्थरा खाद गोदाम पर बड़ी संख्या में ट्रक चालक खाद लोड कराने के लिए अपने वाहनों के नंबर का इंतजार कर रहे थे। देर रात बुलेट मोटरसाइकिल से पहुंचे बदमाशों ने ट्रकों में सो रहे चालकों को असलहे के बल पर धमकाया, नकदी लूट ली। पीड़ित चालकों के अनुसार, बदमाशों ने चालक शिवजनम से 400 रुपये तथा चालक चंद्रमा से 3,000 रुपये नकद लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद अन्य ट्रक चालकों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। कुछ देर बाद सीओ सदर देवेंद्र भी मौके पर पहुंचे। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि बदमाशों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक चालकों का कहना है कि खाद गोदाम पर रात के समय बड़ी संख्या में वाहन खड़े रहते हैं, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। उनका आरोप है कि इसी का फायदा उठाकर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।

सीओ सदर देवेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ जल्द विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed