फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Troubled by power shortage, people locked the power house

Chandauli News: बिजली किल्लत से परेशान लोगों ने पावर हाउस पर जड़ दिया ताला

Wed, 19 Jul 2023 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Troubled by power shortage, people locked the power house
कंदवा।बिजली किल्लत से परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार की रात करीब आठ बजे अमड़ा पावर हाउस पर ताला जड़ दिया।ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जब तक बिजली व्यवस्था दुरुस्त नहीं की जाती तब तक किसी सूरत में ताला नहीं खोलेंगे। इस दौरान ग्रामीणों ने पावर हाउस पर जमकर बवाल काटा।
विज्ञापन

तालाबंदी करने वाले ग्रामीणों ने कहा कि अमड़ा पावर हाउस से जुड़े 120 गांवों में कई दिनों से नियमित बिजली सप्लाई नहीं मिल रही है।इससे उमस भरी गर्मी में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। दिन रात अनगिनत बार बिजली कटती रहती है।पावर हाउस पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि अभी धान की रोपाई का सीजन चल रहा है।इसके लिए खेतों में पानी चाहिए और पानी तभी आएगा जब बिजली आएगी।लेकिन जब मंगलवार की रात करीब साढ़े सात बजे बिजली नहीं आने पर कारण पूछने के लिए लोग उपकेन्द्र पर पहुंचे तो एसडीओ ने कहा कि तीन माह तक इसी तरह बिजली मिलेगी।कहासुनी के बाद लोगों ने पावर हाउस में ताला जड़ दिया।इस सम्बंध में उपकेंद्र के जेई इंद्रजीत सिंह का कहना है कि अमड़ा पावर हाउस की मुख्य आपूर्ति जमानिया से होती है।वहीं से कम बिजली व लो बोल्टेज की समस्या है।लोगों को समझाने का प्रयास किया गया लेकिन लोग समझने को तैयार नहीं हुए और उपकेंद्र पर ताला जड़ दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed