फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Trouble is due to heavy vehicular traffic

भारी वाहनों के आवागमन से हो रही परेशानी

Mon, 11 Jan 2021 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Trouble is due to heavy vehicular traffic
सकलडीहा। नवागत पुलिस अधीक्षक और सीओ के निर्देश के बाद भी क्षेत्र में भारी वाहनों का आवागमन बंद नहीं हो रहा है। सुबह से शाम तक चल रहे इन वाहनों के कारण जहां आए दिन जाम की समस्या बन जाती है वहीं दुर्घटना भी होती रहती है। इस समस्या को लेकर लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद भी क्षेत्रीय पुलिस मौन साधे हुए है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि नो इंट्री के बाद भी भारी वाहनों का आवागमन बंद नही हो रहा है। सड़कों के किनारे एक तरफ भारी वाहनों को खड़ा कराकर नो इंट्री में सुविधा शुल्क लेकर सादे वर्दी में पुलिस वाहनों को पास कराते हैं। इससे आए दिन जाम की समस्या बन जा रही है। ओवरलोड वाहनों के आवागमन से पिछले दिनों जल निगम की पाइप क्षतिग्रस्त हो गई थी। पुलिस समस्या के प्रति लापरवाह बनी हुई है जिसे लेकर लोगों में नाराजगी है। इस संबंध में सीओ भवनेश चिकारा ने बताया कि नो इंट्री में भारी वाहनों को छोड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed