फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Trouble due to waterlogging on Chandasi-Harishankarpur road

चंदासी-हरिशंकरपुर मार्ग पर जलभराव से चलना दुश्वार

Thu, 20 Jan 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Trouble due to waterlogging on Chandasi-Harishankarpur road
दुलहीपुर। चंदासी कोल मंडी से होकर हरिशंकरपुर गांव को जाने वाली सड़क काफी क्षतिग्रस्त हो गई है। नाली न होने के कारण लोगों के घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है। ग्रामीण इसी गंदे रास्ते से होकर आने-जाने को विवश हैं। ग्रामीणों ने कई बार सड़क व नाली बनाने के लिए प्रदर्शन कर विरोध भी जताया लेकिन आज तक उनकी सुनवाई नहीं हुई है। इससे उनमें रोष है।
विज्ञापन

चंदासी कोल मंडी से कई सड़कें क्षेत्र के विभिन्न गांवों को जाती हैं। इसमें एक सड़क हरिशंकरपुर को भी जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2005 में आखिरी बार सड़क पर मरम्मत कार्य कराया गया था। सड़क के किनारे नाली न बनवाए जाने के कारण जलनिकासी नहीं हो पाती और लोगों के घरों से निकलने वाला गंदा पानी हमेशा सड़क पर बहता रहता है। कहा कि बरसात के दिनों में तो स्थिति नारकीय हो जाती है। चुनाव के दौरान वोट मांगने आए प्रतिनिधि सड़क बनवाने का वादा तो करते हैं लेकिन चुनाव के बाद इसे भूल जाते हैं। ग्रामीणों ने उन्होंने जिला प्रशासन से तत्काल सड़क व नाली बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed