फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Trouble due to non-operation of roadways buses

रोडवेज बसों का संचालन न होने से यात्री परेशान

Wed, 15 Jun 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Trouble due to non-operation of roadways buses
कंदवा। सैयदराजा जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग रोडवेज बसों का संचालन लंबे समय से बंद पड़ा हुआ है। इससे क्षेत्र के लोगों को जमानियां से चंदौली जिला मुख्यालय आने जाने के लिए निजी सवारी वाहनों में दोगुना किराया देकर आवागमन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सैयदराजा जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोडवेज बसों का संचालन बंद है। इससे लोगों को आवागमन करने के लिए प्राइवेट वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। इसका फायदा निजी सवारी वाहन संचालक जमकर उठा रहे हैं। क्षेत्र के तलासपुर, जलालपुर, कोदई, कंजेहरा, असना, पई, धमिना, कोरमी, कंदवा, अमड़ा, भदखरी, बरहनी, जेवरियाबाद, रेवसा, मरूई से प्रतिदिन सैकड़ों लोग जिला मुख्यालय आते-जाते हैं। लंबे समय से रोडवेज बसों का संचालन बंद होने से लोगों को जिला मुख्यालय आने जाने के लिए निजी सवारी गाड़ियों से आवागमन करना पड़ रहा है। निजी सवारी संचालक गाड़ियों में सीट से अधिक सवारी बैठा रहे हैं। इससे लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हो रहे हैं। लोगों ने सैयदराजा जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोडवेज बसों के संचालन की मांग की है। प्रधान संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभाष सिंह ने कहा कि सैयदराजा जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर जमानिया से जिला मुख्यालय तक इन दिनों निजी वाहनों के अलावा और कोई साधन नहीं है।विवशता में लोग दोगुना किराया देकर आवागमन करने को विवश हैं। इसी तरह कंदवा निवासी अख्तर अली ने कहा कि जमानिया से चंदौली जाने के लिए लम्बे समय से रोडवेज बसों का संचालन नहीं हो रहा है।ऐसे में दोगुना मूल्य देकर आवागमन करने के लिए विवश होना पड़ता है। जलालपुर निवासी ने कहा कि बसों का संचालन बंद होने से लोग तेज धूप में वाहनों के लिए परेशान होते हैं।इस मार्ग पर रोडवेज बसों का संचालन फिर से शुरू होना चाहिए। मां मंशा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रबंधक सुनील सिंह ने कहा कि सैयदराजा जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबे समय से रोडवेज बसों का संचालन बंद है।मार्ग पर साधन का अभाव बना हुआ है।बरहनी और जिला मुख्यालय जाकर शिक्षा ग्रहण करने छात्र - छात्राओं और कचहरी आने जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed