फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Trolley bogie derails train breakdown

ट्राली टूटने से ट्रेन की बोगी पटरी से उतरी

Sun, 21 Feb 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Sun, 21 Feb 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
Trolley bogie derails train breakdown
राजेंद्रनगर टर्मिनल से जम्मू तवी जा रही अर्चना एक्सप्रेस की एक जनरल बोगी ट्राली टूटने से शनिवार को मुगलसराय स्टेशन के पास पटरी से उतर गई।
विज्ञापन


जबकि इससे कुछ दूर पहले लगे झटके के चलते दरवाजे पर खड़े यात्री की नीचे गिरने से मौत हो गई। हादसे में दो महिलाएं घायल हो गईं। चालक फरार हो गया।

इंजीनियरों ने ढाई घंटे बाद क्षतिग्रस्त बोगी को अलग कर ट्रेन रवाना किया। मंडल रेल प्रबंधक विद्याभूषण ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

  12355 अप अर्चना एक्सप्रेस शनिवार को सुबह करीब सवा ग्यारह बजे मुगलसराय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर पहुंचने ही वाली थी कि इंजन से तीसरे जनरल कोच के पहिये की ट्राली टूट गई।

इस कारण वह बोगी पटरी से उतर गई और ट्रेन खड़ी हो गई। इससे पूर्व एक किलोमीटर पहले जंक्शन केबिन के समीप तेज झटके से इस जनरल कोच के दरवाजे पर खड़ा एक यात्री नीचे गिर गया और सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे में रेनू कुमारी (45) और एक अन्य महिला यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। हादसा होते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे मंडल रेल प्रबंधक ने निरीक्षण कर घटना की जानकारी ली
विज्ञापन
विज्ञापन


और दुर्घटनाग्रस्त कोच को अलग करवाया। करीब दो बजे ट्रेन को काटकर प्लेटफार्म पर लाया गया। दो बजकर 50 मिनट पर ट्रेन जम्मू तवी रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed