{"_id":"660a051d73af86bd620a469a","slug":"trolley-and-panels-replaced-at-sakaldiha-power-substation-chandauli-news-c-189-1-svns1011-112578-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: सकलडीहा बिजली उपकेंद्र पर बदले गए ट्रॉली व पैनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: सकलडीहा बिजली उपकेंद्र पर बदले गए ट्रॉली व पैनल
विज्ञापन
सकलडीहा। कस्बा स्थित तहसील उपकेंद्र पर रविवार को दोनों फीडरों की ट्रॉली व पैनल बदल दिए गए। इस कार्य में 12 से अधिक बिजली कर्मी लगे रहे। इससे तहसील मुख्यालय सहित छह गांवों की बिजली आपूर्ति में सुधार होगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार पैनल के बदलने से बार-बार होने वाले फाल्ट पर रोक लगेगी और गर्मी के दौरान करीब तीन हजार उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
तहसील उपकेंद्र से दो फीडर संचालित होते हैं। इन फीडरों से सकलडीहा सहित ताजपुर, तेंदुई, दुर्गापुर, नागेपुर व टिमिलपुर में बिजली सप्लाई की जाती है। कई महीने से वीसीबी पैनल पुराना हो जाने के कारण तकनीकी खराबी आती रहती थी। इससे लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा था। लोगों की समस्या को देखते हुए विभाग ने लगभग 20 लाख की लागत से ट्रॉली और चार वीसीबी पैनल बदल दिए हैं। एसडीओ सतीश कुमार ने बताया कि आगामी दिनों में पड़ने वाली गर्मी में उपभोक्ताओं को ट्रॉली व पैनल बदलने से निर्बाध बिजली आपूर्ति में मदद मिलेगी।