{"_id":"64988ff51ecf712aaa0ce707","slug":"tree-fell-on-electric-wire-supply-stalled-for-four-hours-chandauli-news-c-20-1-267258-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: बिजली के तार पर गिरा पेड़, चार घंटे आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: बिजली के तार पर गिरा पेड़, चार घंटे आपूर्ति ठप
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। शनिवार की रात हुई बारिश और हवा के चलते बिजली आपूर्ति की व्यवस्था भी प्रभावित हुई। चंदासी उपकेंद्र से जुड़े फीडर संख्या दो में सहजौर में पेड़ की डाल टूटकर तार पर गिर गई। बारिश थमने पर मरम्मत की गई। रात के साढ़े आठ से साढ़े 12 बजे तक चार घंटे आपूर्ति बाधित रही।
शनिवार की रात सवा आठ से करीब साढ़े नौ बजे तक सवा घंटे जोरदार बारिश हुई। इससे लोगों को उमस व गर्मी से कुछ राहत मिली, वहीं तेज हवा के कारण बिजली की समस्या से भी दो-चार होना पड़ा। तेज हवा के साथ बारिश आरंभ होने के लगभग 15 मिनट बाद रात के साढ़े आठ बजे बिजली विभाग के अधिकारियों के निर्देश पर एहतियातन चंदासी उपकेंद्र से आपूर्ति बंद कर दी गई। बारिश व तेज हवा का जोर थमने के बाद रात के करीब साढ़े नौ बजे आपूर्ति बहाल हुई तो फीडर संख्या दो की बिजली नहीं आई। अवर अभियंता ने बताया कि पेड़ की डाल टूटकर बिजली के तारों पर गिरने से आपूर्ति ठप हुई है। रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण विभाग के कर्मियों को मरम्मत में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के रुकने के बाद कर्मियों ने पेड़ की डाल छांटकर व दूसरे स्थानों पर आई गड़बड़ी दूर कर रात के 12.30 बजे आपूर्ति बहाल कर दी।
धानापुर कस्बा स्थित बाजार में भी जर्जर बिजली का तार टूटने से लगभग छह घंटे आपूर्ति ठप रही। बारिश शुरू होते ही रात के आठ बजे के करीब कस्बा में लगा बिजली का जर्जर तार टूट गया। कस्बा के लोगों ने इसकी जानकारी तत्काल बिजली विभाग के अधिकारियों को दी। लोगों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी टूटे तार को जोड़ने विभाग के कर्मचारी नहीं पहुंचे। काफी देर बाद पहुंचे विभाग के कर्मियों को छह घंटे लग गए। उपभोक्ताओं ने विभागीय कर्मचारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। जेई घनश्याम प्रसाद ने बताया कि गर्मी के कारण सभी ट्रांसफार्मर ओवरलोड चल रहे हैं। इससे तार टूट जा रहे हैं। कर्मचारी लगातार क्षेत्र में बने हुए हैं।
विज्ञापन
इनसेट..........
पोल में उतरा करंट, चपेट में आकर गाय मरी
अलीनगर थाना क्षेत्र के चकिया रोड के किनारे लगे विद्युत पोल में रविवार की सुबह करंट उतरने से इसकी चपेट में आकर गाय मर गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर बिजली कटवाया गया। बारिश के बाद अलीनगर-चकिया रोड सड़क किनारे के पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से अमोघपुर गांव निवासी सियाराम के गाय मर गई।