फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Traumatic accident while trying to get out next to closed railway crossing gate in chandauli bike rider student dies after hit by train

चंदौलीः बंद रेलवे फाटक पार करने के दौरान दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से बाइक सवार छात्र की मौत

Thu, 29 Jul 2021 10:12 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 29 Jul 2021 10:12 PM IST
सार

परेवा गांव निवासी बरसाती चौबे का बड़ा पुत्र शिवम चौबे (20) बृहस्पतिवार को बाइक लेकर पिता की दवा लेने सैयदराजा बाजार आया हुआ था। जैसे ही मुख्य बाजार स्थित रेलवे क्रासिंग पर पहुंचा तो रेलवे फाटक पर लगा बैरियर बंद मिला। 

विज्ञापन
Traumatic accident while trying to get out next  to closed railway crossing gate in chandauli  bike rider student dies after hit by train
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के सैयदराजा स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर बृहस्पतिवार शाम जल्दबाजी के चक्कर में बाइक सवार इंजीनियरिंग छात्र की दर्दनाक हादसे में जान चली गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव और उसकी मोटरसाइकिल को थाने ले आई। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। युवक लखनऊ स्थित एक कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था।

विज्ञापन


इधर, छात्र की मौत की सूचना के बाद से उसके परिवार में कोहराम मचा है। सैयदराजा थाना क्षेत्र के परेवा गांव निवासी बरसाती चौबे का बड़ा पुत्र शिवम चौबे (20) बृहस्पतिवार को बाइक लेकर पिता की दवा लेने सैयदराजा बाजार आया हुआ था। जैसे ही मुख्य बाजार स्थित रेलवे क्रासिंग पर पहुंचा। थोड़ी देर में ट्रेन के गुजरने के कारण क्रॉसिंग पर लगा बैरियर बंद मिला।
विज्ञापन


इसके बाद शिवम अपनी बाइक को किनारे से निकाल कर रेलवे ट्रैक के किनारे खड़ा हो गया। उसी समय तेज रफ्तार पुरूषोत्तम एक्सप्रेस की चपेट में आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई।  इस दौरान उसकी बाइक के परखच्चे उड़ गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची सैयरदाजा थाने की पुलिस शिवम के शव व बाइक को उठाकर थाने ले आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में इसकी सूचना लोगों ने उसके परिवार को दी। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। सूचना के बाद थाने पहुंचे मृतक के पिता व उसके छोटे भाई शुभम  का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।  परेवा गांव निवासी शिवम पढ़ने में काफी होशियार था।

वह लखनऊ स्थित बाबू बनारसी दास कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। लोगों ने बताया कि शिवम काफी होनहार के साथ ही काफी मृदुभाषी था। कहा कि वह एक बेहतरीन इंजीनियर बनकर परिवार और गांव का नाम रोशन करना चाहता था। 

ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत

अलीनगर थाना क्षेत्र के पटपरा गांव के समीप बुधवार की देर रात किसी ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए शव गृह में रख दिया। अलीनगर थाना क्षेत्र के पटपरा गांव के समीप पटना बक्सर डाउन लाइन पर बुधवार की देर रात ट्रेन की चपेट में आने से 30 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई।

इसकी जानकारी सुबह रेल कर्मियों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया। लेकिन बृहस्पतिवार  देर शाम तक युवक का शिनाख्त नहीं हो पाया। पुलिस ने शिनाख्त के लिए शव को शव में रख कर अगली कार्रवाई में जुटी है। इस संदर्भ में अलीनगर थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि युवक की पहचान नहीं हो सकी है। शिनाख्त का पूरा प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed