फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Transformer burning supplies stalled

ट्रांसफार्मर जलने से आपूर्ति ठप, ग्रामीण परेशान

Sun, 24 May 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Transformer burning supplies stalled
कंदवा। क्षेत्र के असना गांव में लगा 25 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर पिछले तीन दिनों से जला पड़ा है। इससे दर्जन भर घरों की विद्युत आपूर्ति ठप है। इसके चलते लोगों को भीषण गर्मी में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कई बार गुहार लगाने के बावजूद विभागीय अधिकारी और कर्मचारी उदासीन बने हुए हैं। इसे लेकर ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति काफी आक्रोश है।
विज्ञापन

गांव में फौजदार सिंह के घर के पास लगे 25 केवीए के विद्युत ट्रांसफार्मर से दर्जन भर घरों में विद्युत आपूर्ति होती है। तीन दिन पूर्व तकनीकी खराबी आने से उक्त ट्रांसफार्मर जल गया जिससे दर्जन भर घरों में अंधेरा छा गया है। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ साथ टोल फ्री नंबर पर भी दी लेकिन विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। इसे लेकर ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 48 घंटे में जले ट्रांसफार्मरों को बदलने के सख्त आदेश का अिबजली विभाग माखौल उड़ा रहा है। बिजली न रहने से लोगों को भीषण उमस और गर्मी में कई तरह की कठिनाइयों से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीण प्रभुनारायण सिंह, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, प्रदीप सिंह, गोपाल सिंह, अजय सिंह, कृष्णानंद गुप्ता, राम उग्रह सिंह आदि ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जले ट्रांसफार्मर को तत्काल बदलवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed