फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Trains were left without water

बिना पानी रवाना हुईं कई ट्रेनें

Thu, 19 Feb 2015 01:42 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Thu, 19 Feb 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
Trains were left without water
स्थानीय रेलवे स्टेशन पर संविदा पर तैनात वाटरमैनों ने ठेकेदार द्वारा मानदेय न दिये जाने पर बुधवार की दोपहर कार्य ठप कर दिया।
विज्ञापन


जिससे स्थानीय स्टेशन से गुजरने वाली कई ट्रेनें बिना पानी भरे ही रवाना हो गईं। यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। संविदा कर्मियों ने स्टेशन पर प्रदर्शन भी किया।

कर्मियों ने इस संबंध में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में मौजूद सेंट्रल डिस्पैच डिपार्टमेंट को मांगपत्र देना चाहा, लेकिन वहां मौजूद कर्मियों ने इसे रजिस्ट्री से भेजने को कहा।


मुगलसराय स्टेशन को ए प्लस ग्रेड का दर्जा प्राप्त है।

इस स्टेशन से हर रोज 175 जोड़ी यात्री ट्रेनें गुजरती हैं। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों में पानी भरे जाने के लिए रेलवे द्वारा यंग बंगाल कोआपरेटिव लेबर कांट्रैक्ट सोसाइटी लिमिटेड को ठेका दिया गया है। इसके द्वारा मानदेय पर लगभग 25 कर्मचारियों को रखकर ट्रेनों में पानी भरवाया जाता है।


लेकिन गत 45 दिनों से मानदेय न मिलने के विरोध में बुधवार की दोपहर अधिक तर वाटरमैन हड़ताल पर चले गये। इससे ढेरों ट्रेनें बिना पानी के ही रवाना हो गई। इससे यात्री काफी परेशान हुए।

कर्मचारी इस संबंध में लिखित शिकायत पत्र लेकर मंडल रेल प्रबंधक विद्याभूषण से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे। जहां उनके न मिलने पर कार्यालय में मौजूद सेन्ट्रल डिस्पैच डिपार्टमेंट को पत्रक देना चाहा तो उन्होंने नहीं लिया।


हड़ताली कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि रेलवे द्वारा उनके लिए 264 रुपये प्रतिदिन का मानदेय तय किया गया है। लेकिन ठेकेदार द्वारा मनमानी करके सिर्फ 113 रुपये ही दिए जाते हैं।

वहीं हर माह सिर्फ  दो दिन की ही छुट्टी दी जाती है। यह अन्याय पूर्ण है। समय से मेहनताना नहीं मिलने के कारण हमारे सामने खाने का संकट उत्पन्न हो गया है।

वहीं अपना मानदेय मांगे जाने पर ठेकेदार द्वारा निकाल दिये जाने की धमकी भी दी जाती है। इस दौरान मदन कुमार, गौरव, विजय पासवान, किशन, छोटे लाल, राजेन्द्र मनीष, प्रमोद आदि मौजूद रहे। इस संबंध में डीआरएम के पीआरओ बी राम ने बताया कि संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात की गई है। दोपहर में कुछ देर लिए समस्या आयी थी लेकिन बाद में सब सही हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed