{"_id":"694ee97f6e81e45366009064","slug":"trains-were-delayed-due-to-the-fog-and-the-rajdhani-express-also-arrived-13-hours-late-chandauli-news-c-189-1-svns1010-141458-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: कोहरे में ट्रेनों को लगी ठंड, राजधानी एक्सप्रेस भी 13 घंटे देर से पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: कोहरे में ट्रेनों को लगी ठंड, राजधानी एक्सप्रेस भी 13 घंटे देर से पहुंची
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। राजधानी, वंदे भारत, अमृत भारत और दुरंतो जैसी ट्रेनों को समय पालन के लिए जाना जाता है लेकिन कोहरे वीआईपी ट्रेनों को भी ठंड लग रही है। स्थिति यह है कि राजधानी ट्रेनें 6 से 13 घंटे देर से चल रही हैं। दिल्ली से सियालदह जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस बृहस्पतिवार की रात 01:25 बजे आने वाली थी लेकिन यह ट्रेन शुक्रवार की शाम 3 बजे पीडीडीयू जंक्शन से रवाना हुई। इसी तरह शुक्रवार को दिल्ली से शाम 04:30 बजे चलने वाली सियालदह राजधानी एक्सप्रेस रात 11:30 बजे खुलेगी और पीडीडीयू जंक्शन पर रात 01:25 बजे बजाए शनिवार की सुबह 08:43 पहुंचने की संभावना है। यही हाल अन्य राजधानी ट्रेनों का भी है।
शुक्रवार की रात 8 बजे तक की स्थिति देखें तो डाउन की ओर जाने वाली नई दिल्ली सियालदह राजधानी एक्सप्रेस सवा 7 घंटे, नई दिल्ली हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस पौने 7 घंटे, नई दिल्ली राजेंद्र नगर पटना तेजस राजधानी एक्सप्रेस 6 घंटे लेट रही। वहीं श्रमजीवी एक्सप्रेस ढाई घंटे, एसएमवीटी बेंगलूरू-दानापुर स्पेशल फेयर 8 घंटे, आनंद विहार- भागलपुर विक्रमशिला एक्सप्रेस तीन घंटे, नेताजी एक्सप्रेस पौने 5 घंटे, नीलांचल एक्सप्रेस 2 घंटे, फरक्का एक्सप्रेस 5 घंटे लेट रही। आनंद विहार-जोगबनी सीमांचल एक्सप्रेस 7 घंटे, आनंद विहार-भुवनेश्वर ओडिशा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 3 घंटे, पंजाब मेल 4 घंटे, नई दिल्ली-राजेंद्र नगर अमृत भारत एक्सप्रेस 13 घंटे, नई दिल्ली- सिलचर पुर्वाेत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 10 घंटे लेट रही। दूसरी तरफ अप की ओर जाने वाली अगरतल्ला फिरोजपुर कैंट त्रिपुरसुंदरी एक्सप्रेस 6 घंटे, राजेंद्रनगर -नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस 3 घंटे, डिब्रूगढ़ -नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, जयनगर- आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस सवा घंटे, राजगीर-हरिद्वार स्पेशल फेयर 12 घंटे लेट रही। इस संबंध में मंडल जनसंपर्क अधिकारी विश्वनाथ ने बताया कि कोहरे के कारण ट्रेनें कुछ देर से चल रही हैं। ट्रेनों को समय से चलाने का प्रयास किया जा रहा है।