फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Trains run on PDDU Gaya route, delayed passengers upset

पीडीडीयू गया रूट पर चली ट्रेनें, देरी से यात्री हुए परेशान

Sun, 30 Oct 2022 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Trains run on PDDU Gaya route, delayed passengers upset
पीडीडीयू नगर। धनबाद मंडल के गुरपा में बुधवार की सुबह मालगाड़ी के 53 डिब्बे पलटने से बाधित रूट शुक्रवार की रात 11 बजे पूरी तरह चालू हो गया। इसके बाद पीडीडीयू गया रेल रूट पर ट्रेनों का आवागमन शुरू हुआ। इससे रेल प्रशासन ने राहत की सांस ली है। हालांकि रूट बाधित होने के कारण शनिवार को ट्रेनें पांच से छह घंटे की देरी से चली। इससे यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन

गुरपा स्टेशन पर कोयला लदे मालगाड़ी के बेपटरी होने के कारण दो दिनों तक रूट पूरी तरह बाधित रहा। इस रूट की ट्रेनों को पटना और बरकाकाना रूट से चलाया गया। इससे गया रूट के छोटे स्टेशनों की यात्रा करने वाले यात्री परेशान रहे। शुक्रवार की दोपहर में एक बजे रूट खाली होने पर सबसे पहले मालगाड़ी चलाई और और रात 11 बजे इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया गया। वहीं रूट बदलने से जो ट्रेनें पहले ही विलंबित हो चुकी थी। वे शनिवार को भी देर से गई।
विज्ञापन

शनिवार को डाउन रानी कमलापति फेस्टिवल स्पेशल ढाई घंटे, पटना सुपरफास्ट पूजा स्पेशल साढ़े नौ घंटे, जोधपुर हावड़ा एक्सप्रेस ढाई घंटे, टाटा नगर जलियावाला बाग एक्सप्रेस दस घंटे, पंजाब मेल तीन घंटे की देरी से चली। इसी तरह नंदनकानन एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ढाई घंटे, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस तीन घंटे, नेताजी एक्सप्रेस डेढ घंटे, सीमांचल एक्सप्रेस ढाई घंटे, कोलकाता विकली सुपरफास्ट एक्सप्रेस सवा घंटे, शालिमार स्पेशल फेयर पूजा स्पेशल पौने चार घंटे, सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस दो घंटे, फिरोजपुर कैंट पटना फेस्टीवल स्पेशल साढ़े नौ घंटे की देरी से चली। वहीं ट्रेनों के देरी से चलने के कारण स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ रही। जीआरपी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह और आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार दल बल के साथ यात्रियों को संभालने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed