फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Trains delayed again in fog, passengers upset

कोहरे में फिर लेट हुई ट्रेनें, यात्री हुए परेशान

Tue, 01 Feb 2022 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Trains delayed again in fog, passengers upset
पीडीडीयू नगर। कोहरे की वजह से ट्रेनों की लेट लतीफी बढ़ गई है। अप और डाउन की ट्रेनें 12 घंटे की देरी से चल रही हैं। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। अभी भी आईआरसीटी के विभिन्न वेबसाइटों पर ट्रेनों काअलग अलग समय दिखा रहा है। इससे यात्री भ्रमित हो रहे हैं।
विज्ञापन

ठंड और केेहरे में ट्रेनों को समय से चलाने के लिए पहले ही दर्जनों ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया था। बावजूद इसके वर्तमान में चल रही ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। मंगलवार को डाउन की ओर जाने वाली त्रिपुरसुंदरी एक्सप्रेस सवा छह घंटे, जोधपुर एक्सप्रेस सवा घंटे, कुंभ एक्सप्रेस, साढ़े पांच घंटे, एर्नाकुलम आधा घंटे, पटना इंदौर डेढ़ घंटे, दून एक्सप्रेस पौने चार घंटे, ओडिसा संपर्क क्रांति एकसप्रेस सवा दो घंटे, फरक्का एक्सप्रेस पांच घंटे की देरी से स्थानीय स्टेशन पर पहुंची। इसी तरह पाटलीपुत्र एक्सप्रेस सवा छह घंटे, चंबल डेढ घंटे, कोटा पटना सवा छह घंटे, नेेताजी सुपरफास्ट डेढ घंटे, पंजाब मेल पांच घंटे, मुंबई मेल एक घंटे, हिमगिरी एक्सपेस डेढे घंटे, नीलांचल सवा दो घंटे, विक्रमशिला पौने दो घंटे, गंगा सतलज साढे पांच, महानंदा साढ़े नौ घंटे की देरी स्टेशन पर पहुंच कर आगे के लए रवाना हुई। इसी तरह अप की ओर जानेवाली महानंदा 12 घंटे, मुंबई लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट एक्सप्रेस 45 मिनट, इंदौर पटना पौने आठ घंटे, वेस्ट बंगाल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस आधा घंटे, पुणे दानापुर सुपरफास्ट एक घंटे, आनंद विहार टर्मिनल भागलपुर गरीब रथ पौने पांच घंटे की देरी से स्थानीय स्टेशन पर पहुंची और आगे के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed