{"_id":"576d8e414f1c1b625fb47d4c","slug":"trains-delay-five-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच घंटे विलंब से रवाना हुईं ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच घंटे विलंब से रवाना हुईं ट्रेनें
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
Updated Sat, 25 Jun 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
train
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते गुरुवार को इलाहाबाद मंडल के जिगना और गैपुरा रेलवे स्टेशनों के बीच ओएचई वायर टूटने से बाधित रेल परिचालन शुक्रवार को शुरू हो गया और ट्रेनें अपने निर्धारित रूट से ही गंतव्य को रवाना हुईं। वहीं गुरुवार को ट्रेनों के विलंब से जाने की वजह से शुक्रवार को सभी महत्वपूर्ण ट्रेनें दो से पांच घंटे विलंबित होकर रवाना हुईं।
मंडल रेल प्रबंधक किशोर कुमार ने बताया कि हावड़ा नई दिल्ली रूट पर ट्रेनों का परिचालन सामान्य होने के साथ ही निरस्त ट्रेनों का परिचालन भी शुरू कर दिया गया है। दूसरी ओर नक्सलियों की झारखंड और बिहार बंद की घोषणा के दूसरे दिन भी ट्रेनों को एडवांस पायलट इंजन के सहारे मुगलसराय लाया गया। वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त रमेश चंद्रा के अनुसार मंडल की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चुस्त दुरुस्त है।
इलाहाबाद मंडल में परिचालन बाधित होने के चलते शुक्रवार को हावड़ा जोधपुर एक्सप्रेस दो घंटे, जोगबनी आनंद विहार टर्मिनल सीमांचल एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, कोलकाता आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस तीन घंटे, आनंद विहार टर्मिनल कोलकाता एक्सप्रेस छह घंटे विलंब से पहुंचकर गंतव्य को रवाना हुईं। इसी प्रकार हावड़ा कालका मेल एक घंटे, गुवाहाटी आनंद विहार टर्मिनल नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस एक घंटे, हावड़ा नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस दो घंटे, इंदौर हावड़ा शिप्रा एक्सप्रेस दो घंटे, कालका हावड़ा मेल दो घंटे विलंब से मुगलसराय पहुंचकर गंतव्य को रवाना हुईं।
विज्ञापन
इसी क्रम में गुरुवार की रात लोकमान्य तिलक टर्मिनल पाटलिपुत्र एक्सप्रेस तीन घंटे, पुणे पटना एक्सप्रेस चार घंटे, आनंद विहार टर्मिनल भागलपुर विक्रमशिला एक्सप्रेस पांच घंटे, नई दिल्ली पटना संपर्क क्रांति एक्सप्रेस चार घंटे, उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस चार घंटे विलंब से स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं। ट्रेनों के विलंबित होने से यात्रियों को अनेक दिक्क्तें हुईं। वहीं अवैध वेंडरों की चांदी कटती रही।