फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Training received in Vishwakarma Shram Samman Yojana

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में मिला प्रशिक्षण

Fri, 31 Jul 2020 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Training received in Vishwakarma Shram Samman Yojana
चंदौली। बेरोजगार लोगों को स्वावलंबी बनाने के लिए शासन ने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना संचालित किया है। इस योजना के तहत जिले में करीब चार हजार से अधिक लोगों ने विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षण पाने के लिए आवेदन किया है। इसमें हलवाई, बढ़ई और राजमिस्त्री के लिए 75 लोगों को चंधासी स्थित उदेश्य निजी आईटीआई कालेज में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जो छह दिनों तक चलेगा। प्रदेश सरकार ने एएफसी इंडिया लिमिटेड को योजना के तहत आवेदन करने वाले लोगों को प्रशिक्षित करने की जिम्मेदारी दी है। इसमें हलवाई, राजमिस्त्री तथा बढ़ाई का प्रशिक्षण देने के लिए जन सेवा कल्याण समिति के माध्यम से चंधासी स्थित उदेश्य निजी आईटीआई कालेज में 75 लोगों को ट्रेनिंग दिया जा रहा है। शिविर का उद्धाटन उद्योग विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर उमेश सिंह और डिप्टी कमिश्नर गौरव मिश्रा ने किया। समिति के चेतन सिंह ने बताया कि शिविर का आयोजन बृहस्पतिवार से किया गया है। जो छह दिनों तक चलेगा। संस्थान के प्रबंधक हिमांशु कुमार ने बताया कि छह दिनों तक चलने वाले शिविर में लोगों को कुशल प्रशिक्षकों के द्वारा ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रशिक्षकों में आलोक कुमार सिंह, अवकाश सिंह, विकास कुमार, राज कुमार सिंह, चंद्रशेखर मौर्य, पूजा कुमारी, अखिलेश जायसवाल शामिल हैं। प्रशिक्षण के अंतिम दिन आवेदकों को संबंधित ट्रेड का टूल किट वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed