फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Training given to Panchayat assistants of Jaunpur

जौनपुर के पंचायत सहायकों को दिया गया प्रशिक्षण

Thu, 09 Dec 2021 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Training given to Panchayat assistants of Jaunpur
नियामताबाद। जिला पंचायत संसाधन केंद्र में चयनित पंचायत सहायकों के मंडल स्तरीय प्रशिक्षण में बुधवार को जौनपुर जिले के पंचायत सहायकों के प्रथम बैच का प्रशिक्षण शुरु हुआ। इसका शुभारंभ पंचायत उपनिदेशक एके सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसमें बक्शा, बदलापुर व बरसठी विकासखंड के पंचायत सहायकों का प्रशिक्षण शुरू हुआ। दो सौ के सापेक्ष 172 प्रशिक्षणार्थियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

पंचायत उपनिदेशक ने कहा कि ग्राम पंचायतें स्थानीय स्वशासन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। इनको सशक्त करने व क्षमता विकास का कार्य निरंतर पंचायती राज विभाग द्वारा किया जा रहा है जिसकी प्रमुख कड़ी पंचायत सहायक ही होंगे। कहा कि पंचायत सहायकों को महात्मा गांधी की संकल्पनाओं के आधार पर कार्य करना है। इसे मूर्तरूप तभी दिया जा सकता है जब सभी विभागों की जानकारी ग्रामीणों को मिले। पंचायत सहायक ग्राम पंचायतों को सुदृढ़ बनाने व ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं सहज व त्वरित गति से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। प्रशिक्षण में पंचायत सहायकों को मनरेगा, समाज कल्याण विभाग, पंचायती राज व्यवस्था, ग्रामसभा की बैठक, कोरम, पंचायत समितियां, स्वच्छ भारत मिशन, ई-ग्राम स्वराज आदि की जानकारी दी गई। इस मौके पर वरिष्ठ फैकल्टी सुनील सिंह, डॉ. दीपक सिंह, अजय सिंह, सुरेंद्र कुमार सिंह, वीरेंद्र श्रीवास्तव, कन्हैया राम, रामअवध, विजय बहादुर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed